हरियाणा के इन जिलों में होगी भीषण बारिश, विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट
Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज फिर से बदल चुका है। जिसके चलते प्रदेश में कई जगहों पर बारिश देखने को मिली। हरियाणा में दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। बीते दो दिनों (1 जुलाई और 2 जुलाई) में मानसून का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में प्रभाव दिखा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, मानसून की उत्तरी सीमा अब भिवानी और बठिंडा से होकर गुजर रही है।
जानकारी के लिए आपकों बता दें कि प्रदेश के कुछ जिलों में रिकॉर्ड तोड़ बारिश दर्ज की गई है, वहीं कुछ इलाके ऐसे भी हैं, जहां मानसून अभी भी पूरी तरह मेहरबान नहीं हुआ है। हरियाणा में 2 दिनों में अब तक 11.1 MM बारिश हुई है। वहीं 1 जून से 2 जुलाई तक 40.1 MM बारिश हुई है।
मौसम विभाग ने बताया कि बीते 2 दिन की बात करें तो सबसे ज्यादा बारिश फतेहाबाद में 30.8 MM हुई। इसके अलावा महेंद्रगढ़ में 27.9 MM और हिसार में 20.7 MM पानी बरसा। वहीं फतेहाबाद का पड़ोसी जिला सिरसा पूरी तरह सूखा रहा।
इन जिलों में बारिश का यलो अलर्ट
मौसम विभाग ने आज प्रदेश के सिरसा, फतेहाबाद, हिसार और चरखी दादरी को छोड़कर राज्य के लगभग सभी जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, नूंह, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ और भिवानी में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है।
