हरियाणा में शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, शिक्षकों-अधिकारियों का बढ़ाया डेपुटेशन
Udaipur Times, Haryana News, चंडीगढ़ : हरियाणा के शिक्षकों-अधिकारियों से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के सरकारी स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों और प्रशासनिक अधिकारियों के डेपुटेशन (प्रतिनियुक्ति) को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने बड़ा फैसला लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार विभाग ने डेपुटेशन पर भेजे गए शिक्षकों का कार्यकाल 31 दिसंबर 2026 तक बढ़ा दिया है। इस आदेश के दायरे में वे शिक्षक व अधिकारी आएंगे, जिन्हें मुख्यमंत्री या सक्षम प्राधिकारी के अनुमोदन के बाद डेपुटेशन पर भेजा गया था और जिन्हें अभी तक उनके वर्तमान स्कूलों से रिलीव नहीं किया गया है। Haryana News
जानकारी के मुताबिक डेपुटेशन पीरियड 31 दिसंबर 2026 या संबंधित कैडर की शिक्षक तबादला प्रक्रिया के पूरा होने तक (जो भी पहले हो) प्रभावी रहेगा।