हरियाणा में शिक्षा विभाग का बड़ा आदेश, सभी सरकारी स्कूलों में अधिकारियों की लगाई ड्यूटी, जाने वजह ?
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा के स्कूलों से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के सरकारी स्कूलों की मॉनिटरिंग के लिए अधिकारियों की ड्यूटी तय कर दी गई है। हरियाणा सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था और सुविधाओं की निगरानी को लेकर बड़ा कदम उठाया है।
विभाग द्वारा जारी आदेशों के अनुसार विभिन्न जिलों के सरकारी स्कूलों के नियमित निरीक्षण के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
सरकार का उद्देश्य स्कूलों में विद्यार्थियों को दी जा रही सुविधाओं और योजनाओं के सही क्रियान्वयन की जांच करना तथा शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाना है।
जारी आदेशों के अनुसार झज्जर और रेवाड़ी जिलों के निरीक्षण की जिम्मेदारी डिप्टी डायरेक्टर (अकादमिक) अनीता चौधरी को सौंपी गई है। वहीं अन्य जिलों के लिए भी IAS और HCS अधिकारियों समेत शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को नियुक्त किया गया है।
शिक्षा विभाग ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने जिलों के स्कूलों का निरीक्षण कर विस्तृत रिपोर्ट विभाग को सौंपें।
प्रदेश सरकार का मानना है कि नियमित निरीक्षण से सरकारी स्कूलों की व्यवस्था में सुधार होगा और विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा वातावरण मिल सकेगा।
