Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा के बिजली विभाग से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (UHBVN) में XEN/TRW के निलंबन का आदेश जारी कर दिया गया है।
उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम से जुड़े प्रशासनिक आदेश के अनुसार, उपाशी/ढुलकोट (Dhulkote) में तैनात XEN/TRW श्रीमती सुमन श्योराण (Smt. Suman Sheoran) को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।
आदेश की मुख्य बातें
आदेश संख्या: Office Order No. 84/UH/HR-II
आदेश दिनांक: 01 अक्टूबर 2026
निलंबन मुख्यालय: मुख्य अभियंता/प्रशासन (Chief Engineer/Admn.), UHBVN, पंचकूला निर्धारित किया गया है।
मुख्यालय छोड़ने पर प्रतिबंध: सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगी।
निर्वाह भत्ता: निलंबन अवधि के दौरान हरियाणा सिविल सेवा (सामान्य) नियम, 2016 के नियम 83 के तहत नियमानुसार निर्वाह भत्ता देय होगा।
