हरियाणा में बिजली वितरण में निजीकरण का विरोध, कर्मचारियों ने किया हड़ताल का ऐलान

 | 
हरियाणा में बिजली वितरण में निजीकरण का विरोध, कर्मचारियों ने किया हड़ताल का ऐलान

Udaipur Times, Haryana News, चंडीगढ़ : केंद्रीय विद्युत मंत्रालय की ओर से प्रस्तावित पैरेलल डिस्ट्रीब्यूशन लाइसेंसिंग फ्रेमवर्क के विरोध में बिजली कर्मचारी और इंजीनियर 11 से 13 अगस्त तक तीन दिवसीय राज्यव्यापी हड़ताल करेंगे। 

ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन और इलेक्ट्रिसिटी एम्पलाइज फेडरेशन ऑफ इंडिया (EFFI) ने इस प्रस्ताव को बिजली वितरण क्षेत्र के निजीकरण की दिशा में उठाया गया कदम बताया है। EFFI और ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन के पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार इसे उपभोक्ताओं को विकल्प और प्रतिस्पर्धा उपलब्ध कराने वाला सुधार बता रही है, लेकिन इससे सरकारी बिजली वितरण कंपनियों के लाभकारी उपभोक्ता निजी कंपनियों के पास जा सकते हैं। 

इससे सरकारी डिस्कॉम की आर्थिक स्थिति प्रभावित होगी और ग्रामीण व सामाजिक दायित्वों पर भी असर पड़ सकता है। फेडरेशन के चेयरमैन शैलेंद्र दुबे, EFFI के महासचिव सुदीप दत्ता और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुभाष लांबा ने कहा कि कर्मचारियों और सरकारी वितरण कंपनियों के हित सुरक्षित रहने का दावा वास्तविक स्थिति से अलग है। 

उन्होंने कहा कि यदि लाभ वाले उपभोक्ता निजी कंपनियों के पास चले गए तो सरकारी कंपनियों पर आर्थिक दबाव बढ़ेगा, जिसका असर कर्मचारियों और उपभोक्ताओं पर पड़ेगा। 

EFFI ने हरियाणा के गुरुग्राम और नूंह में निजी कंपनियों को समानांतर वितरण लाइसेंस देने के प्रयासों का विरोध किया है। संगठन का कहना है कि यह उसी नीति का हिस्सा है, जिसमें निजीकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News