हरियाणा सरकार ने गेहूं बीज का सरकारी रेट किया घोषित, जाने कितने रुपये में मिलेगा 40 KG का बैग ?

 | 
हरियाणा सरकार ने गेहूं बीज का सरकारी रेट किया घोषित, जाने कितने रुपये में मिलेगा 40 KG का बैग ?

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा में किसानों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने आगामी रबी सीजन (2026-27) के लिए प्रमाणित गेहूं बीज के सरकारी बिक्री रेट घोषणा के बाद ₹1,695 प्रति क्विंटल की छूट के साथ नया रेट जारी कर दिया है। 

जानकारी के अनुसार हरियाणा के किसानों को सरकारी केंद्रों से 40 KG का गेहूं बीज का बैग 1080 रुपए में मिलेगा। कृषि विभाग ने इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। Haryana News

मिली जानकारी के मुताबिक सरकार MRP से सीधी छूट दे रही है। सरकार के अनुसार गेहूं का कुल रेट ₹4,395 प्रति क्विंटल है। इस पर सरकारी सब्सिडी ₹1,695 प्रति क्विंटल पड़ती है। सब्सिडी के बाद ₹2,700 प्रति क्विंटल पड़ता है। इस तरह सरकार 40 KG बैग ₹1,080 रुपए में दे रही है। Haryana News

जानकारी के अनुसार सरकार के आदेशों में यह स्पष्ट है कि यह छूट केवल हरियाणा के स्थानीय किसानों को मिलेगी। प्राइवेट कंपनियों, सरकारी प्रदर्शनियों और FPOs को इस दर पर सब्सिडी नहीं दी जाएगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News