हरियाणा के 2 जिलों में सरकारी छुट्टी का ऐलान ! जाने वजह ?
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के पानीपत ओर झज्जर जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी को लेकर शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर दिया गया है। आइए देखें पूरी जानकारी...
पानीपत जिले के सभी स्कूलों में 17 अगस्त को छुट्टी!
पानीपत जिले के सभी सरकारी एवं निजी स्कूल 17 अगस्त 2026 (सोमवार) को बंद रहेंगे।
जिला शिक्षा अधिकारी, पानीपत द्वारा जारी कार्यालय आदेश के अनुसार, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर माननीय मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार जी द्वारा की गई घोषणा के अनुपालन में यह अवकाश घोषित किया गया है।

छुट्टी की तारीख: 17 अगस्त 2026
जिला: पानीपत
लागू: सभी सरकारी एवं निजी विद्यालय
झज्जर जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी का आदेश!
17 अगस्त 2026 (सोमवार) को झज्जर जिले के सभी सरकारी एवं निजी स्कूल रहेंगे बंद।
स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री सुश्री आरती राव द्वारा की गई घोषणा के अनुपालन में जिला शिक्षा अधिकारी, झज्जर ने सभी सरकारी एवं प्राइवेट स्कूलों में अवकाश के आदेश जारी किए हैं।

आदेश: 17 अगस्त 2026 को अवकाश
जिला: झज्जर
लागू: सभी सरकारी एवं निजी स्कूल
