हरियाणा सरकार दे रही छात्रों को पैसे ! ऐसे उठाएं योजना का लाभ
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा सरकार डॉ. अंबेडकर मेधावी छात्र संशोधित योजना 2026-27 के तहत छात्रों को पैसे देने वाली है। इस योजना के तहत छात्रों को छात्रवृत्ति के तहत पैसे मिलने वाले है और इसके लिए आवेदन भी शुरू कर दिए गए है। आइए देखें इसकी पूरी जानकारी...
हरियाणा के विद्यार्थियों के लिए बड़ी छात्रवृत्ति अपडेट
डॉ. अंबेडकर मेधावी छात्र संशोधित योजना 2026-27 के तहत विद्यार्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
कौन कर सकता है आवेदन?
अनुसूचित जाति (SC)
विमुक्त जाति, घुमंतु एवं अर्ध-घुमंतु
टपरीवास
पिछड़ा वर्ग (ब्लॉक ‘A’ एवं ‘B’)
सामान्य वर्ग के पात्र विद्यार्थी
मुख्य पात्रता:
विद्यार्थी हरियाणा का मूल निवासी होना चाहिए।
परिवार की वार्षिक आय ₹4 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
योजना के अनुसार निर्धारित शैक्षणिक पात्रता पूरी करना आवश्यक है।
ऑनलाइन आवेदन शुरू: 17 अगस्त 2026
अंतिम तिथि: 30 नवंबर 2026
आवेदन: saralharyana.gov.in
पात्रता, छात्रवृत्ति दर एवं पूरी जानकारी: sewa.haryana.gov.in
विद्यार्थी अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन करें।
