हरियाणा सरकार ने किया बड़ा ऐलान, ITI के छात्रों को हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा में ITI के छात्रों के लिए खुशी की खबर आई है। हरियाणा सरकार ने औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITI) में एडमिशन लेने वाले विद्यार्थियों को आर्थिक मदद देने का बड़ा फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि इसके पीछे सरकार का मुख्य उद्देश्य छात्रों को तकनीकी शिक्षा की ओर आकर्षित करना है।
मिली जानकारी के अनुसार, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के छात्रों के लिए दो हजार रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड (आर्थिक मदद) देने की मंजूरी प्रदान की जा चुकी है। इस तरह आर्थिक सहयोग मिलने से ITI में दाखिले बढ़ेंगे और उद्योगों को प्रशिक्षित मानव संसाधन उपलब्ध हो सकेगा।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि वर्ष 2026-27 के सत्र के लिए हरियाणा के 377 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इनमें 197 सरकारी और 180 निजी ITI शामिल हैं। इन संस्थानों में करीब एक लाख सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा।
विद्यार्थियों को 89 से अधिक इंजीनियरिंग और गैर-इंजीनियरिंग ट्रेड में प्रशिक्षण का विकल्प मिलेगा।
हरियाणा सरकार इस समय ड्यूल सिस्टम ऑफ ट्रेनिंग (DST) पर विशेष जोर दे रही है।
मिली जानकारी के अनुसार प्रवेश प्रक्रिया के दौरान छात्रों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए विभाग ने सभी ITI में हेल्प डेस्क स्थापित किए हैं। ITI में प्रवेश के लिए आठवीं, दसवीं और बारहवीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
