हरियाणा सरकार ने की DA में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, जाने किन कर्मचारियों को मिलेगा लाभ ?

 | 
हरियाणा सरकार ने की DA में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, जाने किन कर्मचारियों को मिलेगा लाभ ?

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा में सरकारी कर्मचारियों से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में छठे वेतन आयोग के अनुसार वेतन ले रहे कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) में सरकार ने सात प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। अब इन कर्मचारियों को एक जुलाई 2026 से 262 प्रतिशत की बजाय 269 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जाएगा। अगले महीने मिलने वाले नवंबर के वेतन में बढ़ा डीए शामिल होगा, जबकि जुलाई से अक्टूबर तक का चार महीने का एरियर जनवरी के वेतन के साथ मिलेगा।

वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल ने छठे वेतन आयोग के अनुसार वेतन ले रहे कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के आदेश जारी कर दिए हैं। दो दिन पहले ही पांचवें वेतन आयोग के अनुसार वेतन ले रहे कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 14 प्रतिशत बढ़ाते हुए 483 प्रतिशत से 497 प्रतिशत किया था। सातवें वेतन आयोग के अनुसार वेतन ले रहे सरकारी कर्मचारियों के डीए में प्रदेश सरकार पहले ही तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी करते हुए इसे 63 प्रतिशत कर चुकी है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News