हरियाणा सरकार ने DA में की बढ़ोतरी, इन कर्मचारियों को मिलेगा फायदा

एक जुलाई से 31 दिसंबर 2025 तक 474 प्रतिशत और एक जनवरी 2026 से 483 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा

 | 
हरियाणा सरकार ने DA में की बढ़ोतरी, इन कर्मचारियों को मिलेगा फायदा  

Udaipur Times, Haryana News, चंडीगढ़ : हरियाणा में पांचवें वेतन आयोग के अनुसार पेंशन ले रहे सेवानिवृत्त कर्मचारियों और फैमिली पेंशनर्स के महंगाई भत्ते (डीए) में सरकार ने बढ़ोतरी कर दी है। एक जुलाई से 31 दिसंबर 2025 तक 474 प्रतिशत और एक जनवरी 2026 से 483 प्रतिशत के हिसाब से महंगाई भत्ता दिया जाएगा। सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों और फैमिली पेंशनर्स को 11 महीने का एरियर भी मिलेगा।

वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अरुण कुमार गुप्ता ने महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का आदेश जारी कर दिया है। एक जुलाई 2025 से पहले इन पेंशनर्स को 466 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जा रहा था। इस तरह एक जुलाई 2025 के बाद डीए में आठ प्रतिशत और पहली जनवरी 2026 से नौ प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है।

यानी DA में कुल 17 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। जून का बढ़ा हुआ डीए अगले महीने मिलने वाली पेंशन में शामिल होगा। एक जुलाई 2025 से मई 2026 तक का एरियर भी अगले महीने बैंक खाते में डाला जाएगा।

छठे वेतन आयोग का लाभ ले रहे तो करना पड़ेगा इंतजार 

छठे वेतन आयोग का लाभ ले रहे पेंशनर्स को बढ़े हुए भत्ते के लिए अभी इंतजार करना पड़ेगा। सातवें वेतन आयोग के अनुसार वेतन ले रहे सरकारी कर्मचारियों के डीए में दो प्रतिशत की बढ़ोतरी करते हुए इसे 60 प्रतिशत किया जा चुका है।


 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News