हरियाणा में बिना लाइसेंस नर्सरी चलाने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई, विभाग ने दिए सख्त निर्देश

 | 
हरियाणा में बिना लाइसेंस नर्सरी चलाने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई, विभाग ने दिए सख्त निर्देश 

Udaipur Times, Haryana news : हरियाणा बागवानी पौधशाला अधिनियम 2025 एवं हरियाणा बागवानी पौधशाला नियम 2026 के तहत जिले में फलदार पौधों, सजावटी पौधों एवं अन्य बागवानी फसलों की पौध तैयार करने और नर्सरी संचालित करने वाले सभी संचालकों के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य कर दिया गया है।

जिला बागवानी अधिकारी नेहा यादव ने बताया कि जिले के सभी नर्सरी संचालक निर्धारित नियमों एवं प्रावधानों के अनुसार आवश्यक प्रशिक्षण प्राप्त कर अपनी नर्सरी का लाइसेंस बनवाने के लिए जिला बागवानी अधिकारी, गुरुग्राम के कार्यालय में अतिशीघ्र आवेदन करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि बिना नर्सरी लाइसेंस के नर्सरी संचालित करते हुए पाए जाने वाले संचालकों के खिलाफ हरियाणा बागवानी पौधशाला अधिनियम 2025 एवं हरियाणा बागवानी पौधशाला नियम 2026 के तहत नियमानुसार प्रशासनिक एवं दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला बागवानी अधिकारी, गुरुग्राम के दूरभाष नंबर 0124-2324067 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त नर्सरी संचालक अपने संबंधित ब्लॉक के बागवानी विकास अधिकारियों से भी संपर्क कर सकते हैं। ब्लॉक स्तर पर संपर्क के लिए गुरुग्राम के बागवानी विकास अधिकारी पुष्पेंद्र राजपूत (मोबाइल नंबर 9695316165), पटौदी के डॉ. रविंद्र सहरावत (9812344454), सोहना के ओंकार राणे (8208541881) तथा फर्रुखनगर की रूपांशी (9306813354) से संपर्क किया जा सकता है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News