हरियाणा सरकार ने शुरू की नई योजना ! कारीगरों को मिलेंगे ₹5 हजार, जाने कैसे ?
Udaipur Times, Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा सरकार ने सीएम विश्वकर्मा सम्मान योजना लागू की है। हरियाणा सरकार ने पारंपरिक कारीगरों, शिल्पकारों को आर्थिक संबल देने के लिए 'मुख्यमंत्री विश्वकर्मा सम्मान योजना' लागू की है। उद्योग एवं वाणिज्य विभाग की इस योजना के तहत केंद्र की पीएम विश्वकर्मा योजना में पंजीकृत राज्य के करीब 41 हजार कारीगरों को 5,000 रुपए की अतिरिक्त एकमुश्त वित्तीय सहायता मिलेगी। यह राशि केंद्र से मिलने वाले ऋण या प्रोत्साहन के अतिरिक्त होगी, जिसका उद्देश्य कारीगरों को बेहतर टूलकिट और संसाधन जुटाने में मदद करना है।
पात्र कारीगरों को हरियाणा MSME निदेशालय के वेब-पोर्टल पर परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) आईडी से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके साथ पीएम विश्वकर्मा पंजीकरण प्रमाणपत्र तथा 5 से 7 दिन की बेसिक स्किल ट्रेनिंग का प्रमाणपत्र अपलोड करना अनिवार्य है। जिला MSME केंद्र के अधिकारी दस्तावेजों की जांच करेंगे, जबकि आवेदन खारिज होने पर 30 दिन के भीतर ऑनलाइन अपील की जा सकेगी।
18 पारंपरिक ट्रेड शामिल
योजना में बढ़ई, नाव बनाने वाले, अस्त्रकार (धातु कारीगर), लोहार, हथौड़ा व टूलकिट निर्माता, ताला बनाने वाले, सुनार, कुम्हार, मूर्तिकार/पत्थर तराशने वाले, मोची, राजमिस्त्री, टोकरी/चटाई/झाड़ू निर्माता व बुनकर, गुड़िया व खिलौना निर्माता, नाई, मालाकार, धोबी, दर्जी और मछली पकड़ने का जाल बनाने वाले कारीगर शामिल हैं।