हरियाणा सरकार ने क्लर्कों के खाली पदों का मांगा ब्योरा, सभी विभागों को जारी हुए निर्देश

 | 
हरियाणा सरकार ने क्लर्कों के खाली पदों का मांगा ब्योरा, सभी विभागों को जारी हुए निर्देश

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा में क्लर्क भर्ती से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा सरकार के मानव संसाधन विभाग ने 27 नवंबर 2026 को एक महत्वपूर्ण पत्र जारी करते हुए प्रदेश के सभी प्रशासनिक सचिवों और विभागाध्यक्षों से क्लर्क श्रेणी के स्वीकृत एवं रिक्त पदों की विस्तृत जानकारी मांगी है।

जारी पत्र के अनुसार, सभी विभागों को अपने मुख्यालय और जिला स्तर के कार्यालयों में क्लर्कों के कुल स्वीकृत पदों और खाली पदों का पदवार एवं जिलावार विवरण उपलब्ध करवाना होगा।

इन पदों को किया गया शामिल:

क्लर्क, क्लर्क-कम-टाइपिस्ट, टाइपिस्ट, डाटा एंट्री ऑपरेटर, कंप्यूटर ऑपरेटर, डिस्पैचर, रिकॉर्ड कीपर, कैशियर, केयरटेकर, स्टोरकीपर और PBX क्लर्क सहित अन्य पद।

विभागों को 3 जून 2026 से प्रभावी पदों की जानकारी निर्धारित Excel प्रारूप में भेजने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही HRMS पोर्टल पर भी संबंधित पदों की जानकारी सत्यापित करके अपडेट करनी होगी।

अब सवाल यह है कि हरियाणा के विभिन्न विभागों में क्लर्क श्रेणी के कितने पद स्वीकृत हैं और कितने पद वर्षों से खाली पड़े हैं?

इस जानकारी के सामने आने के बाद प्रदेश में क्लर्कों की भर्ती और खाली पदों को भरने की प्रक्रिया को लेकर तस्वीर स्पष्ट होने की उम्मीद है।

हरियाणा सरकार ने क्लर्कों के खाली पदों का मांगा ब्योरा

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News