Udaipur Times, Haryana Family Id : हरियाणा वासियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में फ़ैमली आईडी को लेकर नई अपडेट आई है, जिसके तहत अब आप कई तरह की गलतियाँ ठीक करवा सकेंगे। परिवार पहचान पत्र (फैमिली आइडी) में आय संबंधी आ रही समस्याओं के समाधान के लिए प्रदेशभर में विशेष अभियान चलाएगी। CM सैनी के निर्देश पर इस अभियान के तहत आय से जुड़ी समस्याओं का सत्यापन ग्राम सभाओं के माध्यम से किया जाएगा, ताकि कोई भी पात्र परिवार केवल आय संबंधी गलती के कारण सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।
हरियाणा परिवार पहचान पत्र कोआर्डिनेट डा. सतीश खोला का कहना है कि मुख्यमंत्री ने ग्राम सभाओं की भूमिका को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए हैं। ग्राम सभाओं में निर्धारित कोरम पूरा कर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। प्राप्त जानकारी और आवश्यक दस्तावेजों के आधार पर आय संबंधी शिकायतों का निष्पक्ष परीक्षण किया जाएगा।
इसके साथ ही उन्होंने बताया कि अभियान का पहला चरण दो अक्टूबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए सभी जिलों में प्रशासनिक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। हरियाणा के मुख्य सचिव ने सभी उपायुक्तों, अतिरिक्त उपायुक्तों और जिला परिषदों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के साथ बैठक कर अभियान की रूपरेखा और शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
डा. खोला ने कहा कि फैमिली आइडी में आय का सही और अद्यतन विवरण सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने के लिए महत्वपूर्ण है।