हरियाणा में बिजली चोरी रोकने के लिए विभाग ने उठाया बड़ा कदम, जाने क्या है प्लान ?
Udaipur Times : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा के हांसी बिजली विभाग ने बिजली के नुकसान (लाइन लॉस) को कम करने के लिए एक अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत, पुराने मीटरों को इलेक्ट्रॉनिक मीटरों से बदला जा रहा है और घरों के अंदर लगे मीटरों को बाहर शिफ्ट किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार , बिजली विभाग को जहां ओवरलोडिंग की शिकायतें मिल रही है उन इलाकों में ट्रांसफॉर्मर बदलकर सिस्टम को बेहतर बनाने का काम कर रहा है। विभाग ओवरलोडेड इलाकों पर कड़ी नजर रख रहा है। एग्जीक्यूटिव इंजीनियर सुरिंदर मेहरा ने बताया कि गांवों में अवैध हुक कनेक्शन (कुंडी कनेक्शन) और बिजली चोरी को रोकने के लिए कार्रवाई की जा रही है, ताकि सभी उपभोक्ताओं को रेगुलर बिलिंग सिस्टम में लाया जा सके।
मिली जानकारी के मुताबिक, सुरिंदर मेहरा ने कहा कि जिन इलाकों में ट्रांसफॉर्मर ओवरलोडेड हैं, वहां जांच की जाएगी। जरूरत के हिसाब से, 63 KVA के ट्रांसफॉर्मर को 100 KVA में और 25 KVA के ट्रांसफॉर्मर को 63 KVA क्षमता में अपग्रेड किया जाएगा।
हांसी बिजली विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर सुरिंदर मेहरा ने बताया कि बिजली चोरी विभाग के लिए लाइन लॉस का एक बड़ा कारण है, जिससे बिजली सप्लाई सिस्टम पर बुरा असर पड़ता है। गांवों में अवैध हुक कनेक्शन और बिजली चोरी को रोकने के लिए एक खास अभियान चलाया जा रहा है, ताकि सभी उपभोक्ताओं को रेगुलर बिलिंग सिस्टम से जोड़ा जा सके।
