हरियाणा सरकार का बड़ा एक्शन ! 3 लीडिंग फायरमैन किए सस्पेंड, 11 कर्मचारियों को चेतावनी
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के भिवानी में हड़ताल पर चल रहे 3 लीडिंग फायरमैन कर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार साथ ही हड़ताल में शामिल कच्चे कर्मचारियों को भी काम पर लौटने की चेतावनी दे दी गई है। अगर काम पर वापस नहीं लौटते हैं तो सख्ती के साथ एक्शन किया जाएगा।
मिली जानकारी के अनुसार फायर स्टेशन ऑफिसर रमन कुमार ने बताया कि पूरे हरियाणा में कई कर्मचारी स्ट्राइक पर हैं। भिवानी जिले में से कुल 14 कर्मचारी हड़ताल पर हैं। जिनमें से तीन पक्के व 11 कच्चे कर्मचारी शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक पक्के तीन कर्मचारियों को सस्पेंड किया गया हैं। जो कच्चे कर्मचारी हड़ताल पर हैं, उन्हें चेतावनी दी गई है कि 3 सितंबर सुबह 9 बजे तक अपनी ड्यूटी जॉइन कर लें। Haryana News
अगर ऐसा नहीं करते हैं, तो आगे की कार्रवाई हेडक्वार्टर के माध्यम से की जाएगी।
कुल 55 कर्मचारी
जानकारी के मुताबिक उन्होंने कहा कि पूरे जिला भिवानी में कुल 55 कर्मचारी है, जिनमें से 14 कर्मचारी हड़ताल पर हैं। वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए रोडवेज विभाग से ड्राइवर लिए गए हैं, जो ऐसी स्थिति में हमारे विभाग में सेवाएं दे रहे हैं। कर्मचारियों से अपील है कि वे हड़ताल छोड़कर काम पर लौट आए, ताकि उनके खिलाफ कोई कार्रवाई ना हो। आपातकालीन सेवाओं के मद्देनजर भी उसमें कर्मचारी सहयोग करें। Haryana News
कर्मचारी बोले-
मिली जानकारी के अनुसार फायर ब्रिगेड कर्मचारी संघ के जिला प्रधान अजय श्योराण ने कहा कि उनके तीन कर्मचारियों को सस्पेंड किया गया है। जानकारी के मुताबिक जिसमें वे खुद (लीडिंग फायरमैन अजय कुमार), लीडिंग फायरमैन नरेंद्र कुमार व लीडिंग फायरमैन राजेश कुमार शामिल हैं। उनका मुख्यालय दिया गया है और चेतावनी दी है कि वे तुरंत वहां जॉइन करें, वे इससे डरने वाले नहीं हैं। Haryana News
जानकारी के मुताबिक कच्चे कर्मचारियों को भी कल तक ज्वाइन करने के निर्देश दिए हैं। सरकार को इस प्रकार से डराने की बजाय उनकी मानी गई मांगों को लागू करना चाहिए। सरकार से अपील है कि उनकी मांगों को पूरा करके हड़ताल समाप्त करवाएं। वे फरीदाबाद में मंत्री विपुल गोयल के आवास पर घेराव करेंगे।