हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, सरकारी कर्मचारियों के तबादले को लेकर जारी किया नया आदेश
| May 14, 2026, 22:19 IST
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा प्रदेश सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के तबादलों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। हरियाणा में अब 5 साल से अधिक एक ही स्टेशन पर कार्यरत कर्मचारियों को लेकर नया आदेश सरकार द्वारा जारी किया गया है। अब केवल वही कर्मचारी एक ही स्टेशन पर बने रह सकेंगे जो एक वर्ष के भीतर रिटायर होने वाले हैं।
सरकार ने साफ किया है कि जरूरत पड़ने पर ऐसे कर्मचारियों का ट्रांसफर 20 किलोमीटर के दायरे में किया जा सकता है, लेकिन इसे सामान्य ट्रांसफर नहीं माना जाएगा और TA/DA का लाभ भी नहीं मिलेगा।
कर्मचारियों के बीच इस आदेश को लेकर चर्चा तेज हो गई है। सरकार के इस आदेश को अब सभी विभागों में सख्ती से पालन होने वाला है।

