हरियाणा सरकार ने तालाबों और जोहड़ों की सरकारी जमीन का मांगा रिकार्ड ! जाने आगे क्या होगी कार्रवाई ?
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा सरकार ने सिरसा जिले सहित सभी जिलों में तालाबों और जोहड़ों (शामलात) की सरकारी भूमि का पूरा रिकॉर्ड तैयार करने के निर्देश दिए हैं। जिला राजस्व विभाग ने सभी तहसीलदारों और उप-तहसीलदारों को 30 जून तक विस्तृत रिपोर्ट भेजने को कहा है।
रिपोर्ट में यह जानकारी देनी होगी: गांव का नाम
संबंधित तहसील/उप-तहसील
तालाब या जोहड़ का खसरा नंबर
कुल रकबा (क्षेत्रफल)
वर्तमान स्थिति – भूमि सुरक्षित है या उस पर अतिक्रमण/कब्जा है
हरियाणा के सिरसा जिले की स्थिति बताया जा रहा है कि जिले में कई स्थानों पर वर्षों से जोहड़ भूमि पर मकान बने हुए हैं। रिपोर्ट में ऐसे सभी मामलों की वास्तविक स्थिति दर्ज की जाएगी, ताकि सरकार के पास सरकारी भूमि का सही रिकॉर्ड उपलब्ध हो सके।
क्या होगी आगे की कार्रवाई?
फिलहाल सरकार केवल रिकॉर्ड और सर्वे रिपोर्ट तैयार करवा रही है। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की नीति और कार्रवाई सरकार के स्तर पर तय की जाएगी। अभी सभी अतिक्रमण हटाने का कोई सामान्य आदेश जारी नहीं किया गया है।
सभी सिरसा वालों को भेज दे
महत्वपूर्ण सूचना: यदि आपका मकान या जमीन किसी तालाब, जोहड़ या शामलात भूमि से संबंधित है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। फिलहाल यह केवल रिकॉर्ड तैयार करने और वास्तविक स्थिति जानने की प्रक्रिया है। आगे सरकार के आदेशों के अनुसार ही कोई कार्रवाई होगी।
