हरियाणा में सशस्त्र पुलिस बलों और अग्निवीरों की वीरता पुरस्कार राशि में होगी वृद्धि, सैनी सरकार का बड़ा ऐलान

 | 
हरियाणा में सशस्त्र पुलिस बलों और अग्निवीरों की वीरता पुरस्कार राशि में होगी वृद्धि, सैनी सरकार का बड़ा ऐलान 

Udaipur Times, Haryana News, चंडीगढ़ : राव नरबीर सिंह ने कहा कि हरियाणा सदैव वीर सैनिकों की भूमि रहा है। राज्य के युवा थल सेना, जल सेना और वायु सेना के साथ-साथ बीएसएफ, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, आईटीबीपी, एसएसबी तथा असम राइफल्स जैसे केंद्रीय अर्धसैनिक बलों में भी महत्वपूर्ण सेवाएं दे रहे हैं। उनके लिए हरियाणा सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण निगम का गठन किया जा रहा है ताकि सैनिकों, पूर्व सैनिकों, अर्धसैनिक बलों के जवानों और उनके आश्रितों के कल्याण को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके। 

कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर कारगिल के शहीदों को नमन करते हुए राव नरबीर सिंह ने कहा कि कोई भी समाज या राष्ट्र मातृभूमि की रक्षा करने वाले अपने सैनिकों का ऋण नहीं चुका सकता, लेकिन सरकारें उन वीर जवानों तथा उनके परिवारों के कल्याण एवं हितों की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहती हैं।

उन्होंने बताया कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में अब तक शहीद सैनिकों के 420 आश्रितों को सरकारी नौकरी प्रदान की जा चुकी है। साथ ही सशस्त्र पुलिस बलों और अग्नि वीरों के लिए दी जाने वाली एकमुश्त वीरता पुरस्कार राशि में भी वृद्धि की जाएगी।

मंत्री ने कहा कि हरियाणा देश का पहला राज्य है जिसने अग्निवीरों के पुनर्वास के लिए सरकारी नौकरियों में भूतपूर्व सैनिकों की तर्ज पर आरक्षण देने का निर्णय लिया है। इस संबंध में हरियाणा मंत्रिमंडल द्वारा नीति को मंजूरी प्रदान की जा चुकी है। अग्निवीरों अपनी चार वर्ष की सेना में सेवा करने उपरांत 31 जुलाई को पहला बेच वापिस आ रहा है। जिसमें अग्निपथ योजना के तहत वर्ष 2022-23 में अग्निवीर के रुप में भर्ती हुए हरियाणा के 1830 अग्निवीरों में से 25 प्रतिशत सेना की नियमित सेवाएं देंगे विशेष 75 प्रतिशत लगभग 1373 अग्निवीर वापिस लौटेंगे , सरकार ने पहले ही इनके लिए हरियाणा अग्निवीर नीति 2024 क्रियान्वित की है जो अगस्त 2026 प्रभावित होगी। ऐसा प्रावधान करने वाला हरियाणा देश का एकमात्र राज्य है।

उन्होंने बताया कि गुरुग्राम, पलवल, पानीपत, झज्जर, नूंह, फतेहाबाद, जींद, नारनौल और रेवाड़ी में एकीकृत सैनिक सदनों के निर्माण की प्रक्रिया जारी है। नूंह में जिला सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण विभाग का कार्यालय भी खोला गया है।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने हरियाणा के सेवानिवृत्त केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल कर्मियों का पंजीकरण सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण विभाग की वेबसाइट भी लांच की है, जिसपर हरियाणा निवासी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के पूर्व कर्मी अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।  उन्होंने पंचायती राज संस्थाओं तथा स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों से अपील की कि वे पात्र कर्मियों को पंजीकरण के लिए प्रेरित करें और आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करें।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News