हरियाणा सरकार की बड़ी कार्रवाई, महिला कर्मी की शिकायत पर IFS अधिकारी को किया सस्पेंड

 | 
हरियाणा सरकार की बड़ी कार्रवाई, महिला कर्मी की शिकायत पर IFS अधिकारी को किया सस्पेंड

Udaipur Times, Haryana News, पंचकूला : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में महिला कर्मचारी की शिकायत और जन शिकायतों के निवारण में कथित लापरवाही के मामले में प्रदेश सरकार ने भारतीय वन सेवा (IFS) के वरिष्ठ अधिकारी जितेंद्र अहलावत के खिलाफ कार्रवाई की है। वन्यजीव हरियाणा, पंचकूला के वन संरक्षक जितेंद्र अहलावत को सरकार ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस संबंध में अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल की ओर से आदेश जारी किए गए हैं।

अधिकारी के खिलाफ अखिल भारतीय सेवाएं (अनुशासन एवं अपील) नियम, 1969 के नियम 3 (1) के तहत कार्रवाई की गई है। निलंबन आदेश में जितेंद्र अहलावत पर प्रशासनिक और आधिकारिक मामलों के साथ-साथ सार्वजनिक शिकायतों के निवारण में कर्तव्य के प्रति गंभीर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक, हरियाणा, पंचकूला का कार्यालय रहेगा। इस दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। Haryana News

मामला मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के समक्ष पहुंचने के बाद सरकार की कार्रवाई

सूत्रों के अनुसार, मामला वन विभाग की एक महिला फॉरेस्टर की शिकायत से जुड़ा है। महिला कर्मचारी ने जनसुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के समक्ष शिकायत रखी थी। उसने आरोप लगाया था कि उसे करीब तीन महीने तक निलंबित रखा गया और बाद में गलत आधार पर सेवा से बर्खास्त कर दिया गया। Haryana News

मुख्यमंत्री के समक्ष शिकायत पहुंचने के बाद उच्च स्तर पर मामले का संज्ञान लिया गया। इसके बाद विभागीय स्तर पर शिकायत और उससे संबंधित कार्रवाई की जांच की गई। अब सरकार ने IFS अधिकारी जितेंद्र अहलावत के निलंबन के आदेश जारी किए हैं। हालांकि, निलंबन आदेश में महिला कर्मचारी से जुड़े आरोपों का विस्तृत उल्लेख नहीं किया गया है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News