हरियाणा सरकार का बड़ा ऐलान ! 29 गांवों में बनेंगे 48 नए आंगनबाड़ी केंद्र, देखें लिस्ट

 | 
हरियाणा सरकार का बड़ा ऐलान ! 29 गांवों में बनेंगे 48 नए आंगनबाड़ी केंद्र, देखें लिस्ट 

Udaipur Times, Haryana News : चरखी दादरी जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों और महिलाओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए 29 गांवों में 48 नए आंगनबाड़ी केंद्रों के भवन बनाए जाएंगे। महिला एवं बाल विकास विभाग ने इन भवनों के निर्माण के लिए 7 करोड़ 27 लाख 68 हजार रुपये की प्रशासनिक मंजूरी दी है। इसके साथ ही कुल बजट की 50 प्रतिशत राशि यानी 3 करोड़ 63 लाख 84 हजार रुपये जारी करने की स्वीकृति भी दी गई है। इन भवनों को निर्माण कार्य अगले साल में पूरा हो जाएगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।

जिले के अलग-अलग गांवों में जरूरत के हिसाब से एक से चार तक आंगनबाड़ी केंद्र भवन बनाए जाएंगे। इनमें पालड़ी और कलियाणा गांव में सबसे अधिक चार-चार भवन बनेंगे। जावा गांव में तीन, जबकि झोझू कलां, बादल, डाढी बाना, मंदौला, बलाली, बालरोड़, बधवाना, चंदेनी, बडराई, दगड़ौली और पिचोपा खुर्द सहित कई गांवों में दो-दो केंद्रों का निर्माण होगा। बाकी गांवों में एक-एक भवन बनाया जाएगा।

अपना भवन होने से बच्चों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं :आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के पोषण, प्रारंभिक शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ी सेवाओं का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। अपने भवन बनने से बच्चों को बैठने, खेल गतिविधियों और प्रारंभिक शिक्षा के लिए निर्धारित स्थान मिलेगा।

पालड़ी और कलियाणा में चार-चार भवन बनेंगे

प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र भवन के निर्माण पर करीब 7.58 लाख रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। जिन गांवों में दो केंद्र बनाए जाएंगे, वहां कुल 15.16 लाख रुपये खर्च होंगे। इसी प्रकार तीन भवनों के लिए 22.74 लाख और चार भवनों के लिए 30.32 लाख रुपये का प्रावधान है।

इन गांवों में बनेंगे नए भवन कहीं एक तो कहीं ज्यादा

एक-एक भवन:चांगरोड़, तिवाला, छिल्लर, बलकरा, कादमा, गोपालवास, रामबास, मैहड़ा, रामलवास, उण, रुदड़ौल, पिचोपा कलां, खुबी ढाणी और शीशावाला।

दो-दो भवन:झोझू कलां, बादल, डाढी बाना, मंदौला, बलाली, बालरोड़, बधवाना, चंदेनी, बडराई, दगड़ौली और पिचोपा खुर्द।

तीन भवन:गांव जावा।

बच्चों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

विधायक सुनील सांगवान ने कहा कि जिलेभर में कई आंगनबाड़ी केंद्र थे, जिनके पास स्वयं का भवन नहीं था। हमने इन्हें खुद का भवन देने के लिए सीएम नायब सैनी से मुलाकात कर डिमांड रखी थी। ऐसे में सीएम ने जिले के 29 गांवों में 48 आंगनबाड़ी केंद्रों के भवन बनाने की मंजूरी दी थी। इन भवनों का 7 करोड़ 27 लाख 68 हजार रुपये एस्टीमेट मंजूर करवा दिया था। अब साढ़े तीन करोड़ रुपये की पहली किस्त भी जारी हुई है। नये भवन से बच्चों व स्टाफ को सुविधाएं मुहैया होंगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News