हरियाणा सरकार की चेतावनी ! कल तक ड्यूटी पर लौट आएं हड़ताली कर्मचारी, नहीं तो होगी सख्त कार्रवाई

 | 
हरियाणा सरकार की चेतावनी ! कल तक ड्यूटी पर लौट आएं हड़ताली कर्मचारी, नहीं तो होगी सख्त कार्रवाई

Udaipur Times, Haryana News, चंडीगढ़ : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के नगर निकायों में 29 दिन से चल रही सफाई व अन्य कर्मचारियों की हड़ताल को गुरुवार को सख्त रुख अपनाया। अब सरकार ने चेतावनी देते हुए कहा, 'बिना अनुमति हड़ताल में शामिल पालिका रोल और नियमित आधार पर कार्यरत सफाई कर्मचारी, सीवरमैन 5 सितंबर तक ड्यूटी पर लौट जाएं। काम पर न लौटने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कानूनी व विभागीय कार्रवाई की जाएगी। विभाग के अनुसार सफाई कार्य एक अत्यावश्यक सेवा है। बता दें कि कूड़ा न उठने से प्रदेश के लगभग सभी शहर गंदगी से अटे पड़े हैं।

सरकार ने कहा -

सरकार ने कहा कि काम में बाधा डालने, अन्य कर्मचारियों को रोकने और सफाई उपकरणों / मशीनरी को नुकसान पहुंचाने के आरोप में हड़ताली कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। फ्लू व बुखार के मौसम में सफाई कार्य बाधित होने से शहरों में गंभीर बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। सभी निकाय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे 5 सितंबर तक कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित कराएं अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News