हरियाणा सरकार और गेस्ट टीचर्स के बीच पक्का करने पर नहीं बनी सहमति, जाने ताजा अपडेट
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा सरकार और गेस्ट टीचर्स के बीच पक्का करने की मांग को लेकरअभी भी सहमति नहीं बनी है। जहां 10 हजार से ज्यादा गेस्ट टीचर्स निरंतर हाईकोर्ट के मामले को लेकर दिए गए फैसले को लागू करते हुए सरकार से उनको पक्का करने की मांग कर रहे हैं तो वहींं सरकार ने इसको लेकर उनको पक्का नहीं करने करने की कहते हुए स्पीकिंग ऑर्डर जारी कर चुकी है।
मिली जानकारी के अनुसार इसको लेकर गेस्ट टीचर्स ने 2 नवंबर को मुख्यमंत्री के चीफ प्रिंसिपल सेक्रटेरी राजेश खुल्लर के साथ चंडीगढ़ में मुलाकत की लेकिन दोनों पक्षों के बीच सहमति नहीं बन पाई । करीब आधा घंटा चली बैठक में किसी भी निर्णय पर नहीं पहुंचने के बाद गेस्ट टीचर्स आगे की रणनीति बनान जुट गए हैं। Haryana News
जानकारी के मुताबिक 2014 की पॉलिसी के अनुसार हारट्रोन के थ्रू लगे 58 कर्मचारियों को पक्का कर दिया है। इसके अलावा कॉलेज में लेक्चरर और स्कूलों में एडवर्टिसमेंट के द्वारा अप्वाइंट की गई है लेकिन लेक्चर्र्स को पक्का कर दिया है लेकिन वहीं गेस्ट टीचर्स को पक्का नहीं किया गया है। उपरोक्त के अलावा गेस्ट टीचर्स का कहना है कि गेस्ट टीचर्स और लेक्चर्रस को लेकर कमेटी बनाई गई। कॉलेज कमेटी ने गेस्ट लेकचरर्स को पक्का कर दिया लेकिन हमारे मामले में ऐसा नहीं हुआ। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार गेस्ट टीचर्स संयुक्त संघर्ष मोर्चा के मीडिया प्रभारी अजय लोहान ने कहा कि वो कोर्ट से केस जीतकर आए हैं लेकिन इसके बावजूद भी सरकार उनको पक्का नहीं कर रही है। सरकार को चाहिए था कि वो स्पीकिंग ऑर्डर न जारी करती बल्कि कोर्ट के फैसले को इंप्लीमेंट करते हुए गेस्ट टीचर्स को पक्का करती। सरकार को चाहिए कि वो 3 साल की पॉलिसी के तहत हमें पक्का करे। Haryana News
जानकारी के मुताबिक गेस्ट टीचर्स यूनियन का दावा है कि डीएसई से प्राप्त जानकारी अनुसार पक्का करने की मांग कर रहे गेस्ट टीचर्स की संख्या 10757 है। इसके अलावा 400 से ज्यादा टीचर्स की मृत्यु हो चुकी है। इसके अलावा 2029 तक 50 फीसद से ज्यादा गेस्ट टीचर्स रिटायर हो जाएंगे। इनके अलावा 2031 तक करीब 90 फीसद गेस्ट टीचर्स रिटायर हो जाएंगे।
