हरियाणा के स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तरों में नई छुट्टी का ऐलान ? देखें नया आदेश
| May 25, 2026, 20:22 IST
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा सरकार ने ईद-उल-जुहा (बकरीद) के राजपत्रित अवकाश की तारीख में बड़ा बदलाव किया है। आदेश के मुताबिक, अब यह छुट्टी बुधवार 27 मई 2026 को नहीं बल्कि गुरुवार, 28 मई 2026 को होने वाली है।
आदेश के अनुसार, मानव संसाधन विभाग (HR Department) द्वारा जारी अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि राज्य के सभी सरकारी विभाग, बोर्ड, निगम, विश्वविद्यालय, कॉलेज, स्कूल और अन्य राज्य संचालित कार्यालय 28 मई 2026 को पूर्ण रूप से बंद रहेंगे। इस दिन कोई सरकारी कामकाज नहीं होगा। Haryana News
आदेश के मुताबिक, सरकार ने यह भी साफ किया है कि यह अवकाश नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881 की धारा 25 के अंतर्गत घोषित किया गया है।

