हरियाणा में यहां बनेगा नागरिक अस्पताल, प्रदेश सरकार ने दी मंजूरी

 | 
हरियाणा में यहां बनेगा नागरिक अस्पताल, प्रदेश सरकार ने दी मंजूरी

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा सरकार ने घरौंडा के 30 बिस्तरों के नागरिक अस्पताल को क्रमोन्नत करके 100 बिस्तरों का बनाने की मंजूरी प्रदान कर दी है। अब क्षेत्र के लोगों को और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने विभाग के महानिदेशक को पत्र लिखकर सूचित किया है कि घरौंडा के 30 बिस्तरों के नागरिक अस्पताल को क्रमोन्नत करके 100 बिस्तरों का बनाने के लिए सैद्धांतिक रूप से मंजूरी प्रदान कर दी है। पत्र में यह भी लिखा गया है कि चिकित्सा संस्थान के भवन निर्माण के लिए वित्त विभाग द्वारा जारी हिदायतों अनुसार परियोजना प्रस्ताव तैयार करने के बाद योजना विभाग के माध्यम से स्थायी वित्त समिति का अनुमोदन प्राप्त करना सुनिश्चित करें।

नागरिक अस्पताल सौ बिस्तरों का बनने से क्षेत्र के लोगों को काफी फायदा होगा। उन्हे बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। अभी कई गंभीर बीमारियों के मरीजों को इलाज के लिए करनाल के नागरिक अस्पताल अथवा कल्पना चावला मेडिकल कालेज में रेफर कर दिया जाता है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News