Udaipur Times, Haryana News, चंडीगढ़ : हरियाणा में जल्द ही कई पदों पर बड़ी भर्ती होने वाली है। अग्निवीरों का पहला बैच नवंबर में सेवानिवृत्त होना है। इसमें हरियाणा से भर्ती हुए 2,227 जवान शामिल हैं। इन जवानों के आने से पहले ही हरियाणा सरकार ने आरक्षण नीति के तहत इन्हें सीधी भर्ती देने के लिए पदों का ब्योरा तैयार कर लिया है। पुलिस, जेल और वन विभाग ने कुल 3,685 पद पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षित किए हैं।
सबसे ज्यादा पुलिस के 2,790, जेल के 637 और वन विभाग के 258 पद हैं। Haryana News
पुलिस विभाग में कुल 2790 पद पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षित किए गए हैं। इनमें सबसे ज्यादा 2391 कांस्टेबल के पद हैं। इसके अलावा इंडियन रिजर्व बटालियन (IRB) में कांस्टेबल के 243 पद और SDRF में कांस्टेबल के 116 पद आरक्षित किए गए हैं।
सब इंस्पेक्टर (GD) के नौ पदों पर पूर्व अग्निवीरों को अवसर मिलेगा। इसके अलावा SAS के एक, SA के नौ, LA के दो, क्लर्क के एक और स्टेनो-टाइपिस्ट के एक पद को भी आरक्षित श्रेणी में शामिल किया गया है। कुल 2790 पदों में 1258 सामान्य वर्ग, 279 SC, 279 DSSC, 408 BC-A, 278 BC-B और अन्य श्रेणियों के पद शामिल हैं। Haryana News
वन विभाग में 258 पद पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षित किए गए हैं। इनमें फॉरेस्ट गार्ड के 247 पद शामिल हैं। विभाग में फॉरेस्ट गार्ड की सीधी भर्ती कोटे के कुल 1238 पद हैं। इनमें पूर्व अग्निवीरों के लिए 20 फीसदी आरक्षण के हिसाब से 247 पद रखे गए हैं। इन पदों में 111 सामान्य, 24 OSC, 25 DSSC, 37 BC-A, 25 BC-B और 25 EWS श्रेणी के पद शामिल हैं।
वाइल्डलाइफ गार्ड के 11 पद पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षित किए गए हैं। इसमें पांच सामान्य, एक OSC, एक DSSC, दो BC-A, एक BC-B और एक EWS के लिए आरक्षित हैं। Haryana News
जेल विभाग में कुल 637 पद पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षित किए गए हैं। इसमें पुरुष वार्डर के 601 पद और महिला वार्डर के 16 पद शामिल हैं। वार्डर के पदों में पूर्व अग्निवीरों के लिए 20 फीसदी आरक्षण का प्रावधान रखा गया है। सहायक जेल अधीक्षक (ग्रुप-सी) के पद पर 5 फीसदी आरक्षण के तहत एक पद बताया गया है।
पुरुष वार्डर के 601 पदों में सामान्य वर्ग के 271, अनुसूचित जाति के 60, BC-A के 90 और BC-B के 60 पद समेत अन्य श्रेणियों के पद शामिल हैं। महिला वार्डर के 16 पदों का भी वर्गवार है। Haryana News
पुलिस में 2,790, जेल में 637 और वन विभाग में 258 पद आरक्षित, नवंबर में पहला बैच सेवानिवृत्त होगा।
इन विभागों में नौकरी का मौका
हरियाणा पुलिस, गृह विभाग की इंडियन रिजर्व बटालियन और SDRF, पर्यावरण, वन व वन्य जीव विभाग, जेल विभाग, खान व भूविज्ञान विभाग और अग्निशमन सेवा। Haryana News
हरियाणा में अभी तक भर्ती हुए अग्निवीर
वर्ष | अग्निवीर
2022-23 | 2,227
2023-24 | 2,893
2024-25 | 2,108
20, पांच और एक फीसदी आरक्षण
पुलिस कांस्टेबल, IRB कांस्टेबल, SDRF कांस्टेबल, फॉरेस्ट गार्ड, वाइल्ड लाइफ गार्ड, जेल वार्डर, माइनिंग गार्ड, फायर ऑपरेटर-कम-ड्राइवर पर 20 फीसदी क्षैतिज आरक्षण लागू है। इसके अलावा ग्रुप सी पदों में पांच फीसदी और सैन्य सेवा के दौरान प्राप्त विशेषज्ञ कौशल से संबंधित ग्रुप बी पदों में एक फीसदी क्षैतिज आरक्षण का प्रावधान है। Haryana News
ये लाभ मिलेंगे
पहले बैच को पांच साल, आगे के बैचों को तीन साल की ऊपरी आयु सीमा में छूट
संबंधित पदों पर CET और शारीरिक दक्षता परीक्षा से छूट Haryana News
स्वरोजगार के तहत कारोबार शुरू करने के लिए पांच लाख रुपये तक ब्याज मुक्त ऋण
30 हजार रुपये से अधिक वेतन पर पूर्व अग्निवीर को निजी नौकरी देने वाले उद्योग को 60 हजार रुपये सालाना सब्सिडी Haryana News
सेना में सेवा के बाद अग्निवीरों को रोजगार का सुरक्षा कवच देने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य है। प्रदेश में पहला बैच सेवानिवृत्त होने वाला है इससे पहले विभागानुसार पदों को मंजूरी मिल चुकी है। - राव नरवीर सिंह, सैनिक व अर्धसैनिक कल्याण मंत्री