हरियाणा में 60 करोड़ रुपये से यहां बनेगा नया अस्पताल, सरकार ने दी मंजूरी

 | 
हरियाणा में 60 करोड़ रुपये से यहां बनेगा नया अस्पताल, सरकार ने दी मंजूरी 

Udaipur Times, Haryana News, हिसार : हरियाणा स्वास्थ्य विभाग ने जिला हिसार के उपमंडल अस्पताल बरवाला के वर्तमान परिसर में 50 बिस्तरों वाले नए अस्पताल के निर्माण के लिए प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस महत्वाकांक्षी स्वास्थ्य बुनियादी ढांचा परियोजना के लिए 60.58 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की गई है। इस परियोजना से क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के साथ-साथ आमजन को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी।

कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने बताया कि इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव द्वारा महानिदेशक, स्वास्थ्य सेवाएं, हरियाणा को आधिकारिक पत्र जारी कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि अस्पताल का निर्माण वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए निर्धारित बजट प्रावधानों के अंतर्गत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बरवाला और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। 

आधुनिक स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे के विकास से मरीजों को चिकित्सा सेवाओं का लाभ मिलेगा तथा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को और मजबूती मिलेगी। हरियाणा सरकार प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और सुदृढ़ीकरण के लिए निरंतर प्रयासरत है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News