हरियाणा में बिजली चोरी पर सरकार की सख्ती ! देखें जिलावाइज कहां कितनी होगी वसूली ?
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में बिजली चोरी के केसों में लंबित जुर्माना राशि की वसूली तेजी से होगी। 45 दिन में 56 करोड़ रुपए की राशि की वसूलने की योजना तैयार की गई है।
हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो के पुलिस महानिदेशक नवदीप सिंह विर्क ने सभी 22 जिलों के प्रवर्तन ब्यूरो थाना प्रभारियों को विशेष निर्देश जारी किए हैं।
1 से 5 लाख रुपए तक जुर्माना के 5019 केस हैं, जबकि 5 लाख से ज्यादा जुर्माने के 587 केस हैं। अब इन सभी केसों को खंगाला जाएगा, जिन पर यह जुर्माना लगाया गया है, उनसे वसूली की जाएगी।
पुलिस महानिदेशक ने निर्देश दिए कि सभी थाना प्रभारी अपने थानों के अभिलेखों का परीक्षण कर ऐसे मामलों की सूची बनाएं, जिनमें 1 लाख रुपए या उससे अधिक की जुर्माना राशि लंबित है। थाना प्रभारी स्वयं निगरानी करते हुए बकाया जुर्माना राशि की शीघ्र वसूली सुनिश्चित करें।
अभियान की साप्ताहिक प्रगति रिपोर्ट, वसूल की गई जुर्माना राशि का विवरण हर सोमवार को एसपी, प्रवर्तन मुख्यालय, शक्ति भवन को अनिवार्य रूप से भेजा जाए।
हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो राज्य के सभी 22 प्रवर्तन थानों के माध्यम से चौबीसों घंटे कार्यरत है। ब्यूरो का प्रमुख दायित्व बिजली चोरी, पानी चोरी, अवैध खनन, अवैध शराब के कारोबार तथा अनाधिकृत कॉलोनियों के विकास पर प्रभावी नियंत्रण रखना है। बिजली चोरी केवल आर्थिक अपराध नहीं, बल्कि सामाजिक और पर्यावरणीय अपराध भी है।
किस जिले में कितने केसों में होगी जुर्माना वसूली
जिला-- 1-5 -5 लाख से ज्यादा
अम्बाला--81--03
कुरुक्षेत्र--52--03
पंचकूला--06--00
यमुनानगर--00--00
फरीदाबाद--1506--99
पलवल--179--13
नूंह--318--18
गुरुग्राम--1186--230
महेंद्रगढ़--246--45
रेवाड़ी--111--14
फतेहाबाद--192--15
जींद--145--15
हिसार--112--13
सिरसा--89--16
करनाल--72--12
पानीपत--106--17
कैथल--133--11
झज्जर--74--08
दादरी--61--14
रोहतक--86--15
सोनीपत--140--17
भिवानी--124--09
