रक्षाबंधन पर बहनों को हरियाणा सरकार का बड़ा तोहफा ! 36 घंटे मिलेगा बसों में फ्री सफर

 | 
रक्षाबंधन पर बहनों को हरियाणा सरकार का बड़ा तोहफा ! 36 घंटे मिलेगा बसों में फ्री सफर 

Udaipur Times, Haryana News, गुरुग्राम : रक्षाबंधन के पावन पर्व पर प्रदेश की बहनों को मुफ्त बस यात्रा का उपहार देते हुए हरियाणा सरकार ने 36 घन्टे तक मुफ्त बस यात्रा सुविधा दी है। डीसी उत्तम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार द्वारा जारी निर्देशो के तहत हरियाणा रोडवेज की साधारण बसों में 27 अगस्त दोपहर 12 बजे से 28 अगस्त की रात्रि 12 बजे तक महिलाएं निःशुल्क यात्राएं कर सकेंगी। यह सुविधा दिल्‍ली, हरियाणा और चंडीगढ़ के लिए मान्‍य होगी।

डीसी ने कहा कि बहनों को यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा ना हो इसके लिए हरियाणा राज्य परिवहन निगम के गुरुग्राम जिलों में स्थित सभी बस अड्डों पर सभी व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिये गए हैं। 

रक्षा बंधन पर्व के दिन जिन रूट्स पर ज्यादा भीड़ रहेंगी उन रूट्स पर बसों के फेरे बढ़ाने के लिए कहा गया है। डीसी ने बताया कि हर बार की तरह इस बार भी रक्षाबंधन पर्व पर महिला के साथ 15 साल तक के बच्चे फ्री में सफर कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि इस सुविधा का लाभ लेने के लिए बच्चों के आधार कार्ड साथ अवश्य लेकर चलें। ताकि कर्मचारियों को पता चल सके कि बच्चों की सही उम्र क्या है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News