हरियाणा की इन पंचायतों पर लगेगा भारी जुर्माना, सरकार ने लिए बड़ा फैसला

 | 
 हरियाणा की इन पंचायतों पर लगेगा भारी जुर्माना, सरकार ने लिए बड़ा फैसला 

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही हैं। हरियाणा की सभी ग्राम पंचायतों के लिए आज हम जरूरी जानकारी लेकर आए है। सरकार ने स्वच्छता की ओर बड़े कदम बढ़ा दिए है। सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए स्वच्छ गांव, स्वच्छ जलवायु और ग्रामीण क्षेत्र के जोहड़ों को अब कचरा मुक्त बनने का अभियान शुरू किया है। सरकार का मकसद भूजल को प्रदूर्षित होने से बचना है और स्वच्छ जल संरक्षण किया जा सके। 

जानकारी के अनुसार गांव में वर्षा और नालियों के पानी को संरक्षण करने के लिए सबसे बड़ा साधन जोहड़ हैं। इन जोहड़ों में अब कुछ ग्रामीण कचरा डालते हैं। इस कचरा के कारण जोहड़ों का पानी दूषित होता है। इसका प्रभाव भूजल स्तर पर पड़ता है। Haryana News

प्रदेश में पहली बार प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने ग्रामीण क्षेत्र में जोहड़ों की तरफ पंचायतों को खास ध्यान देने के लिए दिशा-निर्देश दिए हैं।

पंचायत लगवाए जाली 

खबरों की माने तो सरकार ने इसके लिए खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी को खंड स्तर पर नोडल अधिकारी बनाया गया है। वहीं गांव के स्तर पर इस अभियान के नोडल अधिकारी संबंधित गांव के पंचायत सचिव, सरपंच और वार्ड पंच को भी बनाया है। Haryana News

जानकारी के अनुसार इस अभियान को सफल बनाने के लिए पंचायत चाहे तो जोहड़ों के चारों तरफ जाली लगवा सकती है ताकि कोई भी कचरा न डाल सके। यदि किसी पंचायत के पास अच्छा अनुदान है तो वह चारदीवारी भी करा सकती है। Haryana News
 
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अभियान के समाप्त होने के बाद गांवों में जोहड़ों का निरीक्षण करेगा। यदि जोहड़ में कचरा पड़ा हुआ मिला तो पंचायत पर भी जुर्माना लगा सकता है। इस अभियान के तहत 500 से पांच हजार रुपये तक जुर्माना लगाया जा सकता है। Haryana News

मिली जानकारी के मुताबिक इसे लेकर एक वर्ष तक ग्रामीणों को जागरूक किया जाएगा। हर घर से कचरा उठाया जाएगा। कचरा उठाने के लिए पंचायत किसी भी एजेंसी से समझौता कर सकती है। चाहे तो पंचायत खुद भी हर घर से कचरा उठवा सकती है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News