हरियाणा में सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी सौगात, सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा सरकार ने राज्य के कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ा तोहफा दिया है। प्रदेश सरकार ने अब कर्मचारियों और पेंशनरों के आश्रितों की मासिक आय सीमा 3,500 रुपये से बढ़ाकर 9,000 रुपये कर दिया है। इससे अधिक संख्या में आश्रित मेडिकल प्रतिपूर्ति योजना का लाभ लेने के पात्र हो सकेंगे।
आज सोमवार को इस संबंध में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा जानकारी के अनुसार आदेश जारी किए गए। विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव की ओर से जारी पत्र के अनुसार वर्ष 2007 में निर्धारित आय सीमा को संशोधित करते हुए यह निर्णय लिया गया है। सरकार का मानना है कि महंगाई और समय के साथ बढ़े आर्थिक खर्चों को देखते हुए पुराने प्रावधानों में बदलाव आवश्यक था। Haryana News
नए आदेश से मिली जानकारी के मुताबिक अनुसार राज्य सरकार के कर्मचारियों और पेंशनरों के ऐसे आश्रित, जिनकी तनख्वाह हर महीने 9,000 रुपये तक है, उन्हें चिकित्सा प्रतिपूर्ति के लिए आश्रित माना जाएगा। Haryana News जानकारी के अनुसार पहले यह सीमा केवल 3,500 रुपये हर महीना थी, जिसके कारण बड़ी संख्या में आश्रित इस सुविधा से वंचित रह जाते थे।

