हरियाणा में इन कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने बढाई 6 हजार रुपये सैलरी
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा के जल कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा के श्रम विभाग ने ग्रामीण ट्यूबवेल ऑपरेटरों के बढ़े हुए न्यूनतम वेतन को लागू करने के लिए निर्देश जारी किए हैं। नये आदेश के अनुसार कहा गया है की ट्यूबवेल ऑपरेटरों को अब “स्किल्ड” श्रेणी में माना जाएगा और उसके आधार पर ही ट्यूबवेल ऑपरेटरों को उनका वेतन दिया जाएगा।
सरकार से मिली जानकारी के अनुसार इस फैसले से करीब 8 हजार ट्यूबवेल ऑपरेटरों को फायदा मिलने वाला है। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, पहले ट्यूबवेल ऑपरेटरों को 13 हजार 346 रुपये महिना तनख्वाह मिलती थी लेकिन अब इन ट्यूबवेल ऑपरेटरों को 19 हजार रुपये महिना मिलने वाला है। Haryana News
नौ अप्रैल 2026 से पहले इन कर्मचारियों के लिए सेमी-स्किल्ड श्रेणियों में A और B उप-श्रेणियां लागू थीं, लेकिन अब इसे समाप्त कर “स्किल्ड” और “सेमी-स्किल्ड” कर दिया गया है। Haryana News
