हरियाणा के कच्चे कर्मचारियों के वेतन को लेकर सख्त निर्देश, सरकार ने जारी किए ये निर्देश
Udaipur Times, Haryana News, चंडीगढ़ : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में NHM, HKRNL, कॉन्ट्रैक्ट एवं आउटसोर्स कर्मचारियों के वेतन भुगतान में देरी को लेकर सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। अब कर्मचारियों का वेतन हर महीने 7 तारीख तक अनिवार्य रूप से जारी करने के निर्देश दिए गए हैं।
मुख्य निर्देश
25 तारीख तक जिलों में फंड की उपलब्धता सुनिश्चित करनी होगी।
7 तारीख तक कर्मचारियों के वेतन का भुगतान करना होगा।
8 तारीख तक वेतन भुगतान की स्थिति MD को बतानी होगी।
वेतन बिलों को समय पर जमा एवं प्रोसेस करने के निर्देश भी दिए गए हैं। निर्धारित समय-सीमा से अधिक देरी को गंभीरता से लिया जाएगा।