हरियाणा में इन लोगों को मिलेंगे 3 हजार रुपये, सरकार ने शुरू की नई योजना

 | 
हरियाणा में इन लोगों को मिलेंगे 3 हजार रुपये, सरकार ने शुरू की नई योजना

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा में 3 हजार रुपये वाली नई पेंशन योजना शुरू की गई है। हरियाणा सरकार द्वारा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के माध्यम से छोटी हाइट वाले लोगों को बौना भत्ता योजना के तहत बौने व्यक्तियों तीन हजार रुपये हर महीने आर्थिक सहायता देने वाली है। 

जानकारी के अनुसारक इस योजना के तहत शारीरिक रूप से बौने व्यक्तियों को मासिक भत्ता प्रदान किया जाता है, ताकि वे सम्मानपूर्वक जीवनयापन कर सकें और अपनी बुनियादी जरूरतों को पूरा कर सकें। यह योजना उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो शारीरिक सीमाओं के कारण रोजगार प्राप्त करने में कठिनाई महसूस करते हैं। Haryana News

मिली जानकारी के मुताबिक आवेदक हरियाणा में पिछले एक साल से रह रहा हो तथा सिविल सर्जन द्वारा बौना का प्रमाण पत्र जारी किया गया हो, जिसमें पुरुष की लंबाई 3 फीट 8 इंच व स्त्री की लंबाई 3 फीट 3 इंच होनी चाहिए। 

आवेदक फार्म भरकर व सत्यापित दस्तावेज संलग्न कर आनलाइन आवेदन करने उपरांत कार्यालय में जमा करवाएं। आवेदन फार्म 60 दिनों के अंदर स्वीकृत कर दिया जाता है। Haryana News

जानकारी के अनुसार आवेदन पत्र के साथ राशन, वोट पहचान पत्र, आधार कार्ड, सिविल सर्जन द्वारा जारी प्रमाण पत्र संलग्न करने होगे। योजना के अंतर्गत मिलने वाली आर्थिक सहायता सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में जमा की जाती है, जिससे पारदर्शिता बनी रहती है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News