हरियाणा में भीषण गर्मी को लेकर सरकार हुई अलर्ट ! CM सैनी जल्द ले सकते है स्कूलों की छुट्टियों पर फैसला
Udaipur Times, Haryana News, School Holidays : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा ही नहीं पूरे देशभर में गर्मी का कहर जारी है, जिसके चलते बहुत सारे राज्यों में गर्मी को लेकर नई एड्वाइजरी जारी कर दी गई है और साथ में स्कूली बच्चों की भी छुट्टी घोषित कर दी गई है ताकि इस बढ़ती गर्मी में बच्चे बीमार न पड़े।
अब इस भीषण गर्मी को लेकर हरियाणा में सरकार भी पूरी तरह से अलर्ट हो गई है। लगातार बढ़ती गर्मी और हीटवेव की स्थिति के चलते आज (बुधवार को) CM सैनी और शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा के बीच एक बड़ी महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। CM सैनी की अध्यक्षता में होने वाली इस मीटिंग में राज्य के सरकारी और निजी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश की तारीखों पर अंतिम निर्णय लिया जा सकता है। Haryana News
सूत्रों के अनुसार, इस मीटिंग का मुख्य उद्देश्य भीषण गर्मी के बीच स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को सुनिश्चित करना है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान बहुत ज्यादा बढ़ गया है जिससे छोटे बच्चों को स्कूल आने-जाने में भारी परेशानी हो रही है। Haryana News
विभाग ने रिपोर्ट
मिली जानकारी के अनुसार, शिक्षा विभाग ने CM को मौसम की स्थिति, स्कूलों के संचालन और संभावित छुट्टियों को लेकर विस्तृत रिपोर्ट सौंपी है। रिपोर्ट के आधार पर स्कूलों में समय परिवर्तन, छुट्टियों की अग्रिम घोषणा और अन्य वैकल्पिक व्यवस्थाओं पर चर्चा होगी।
घोषित होने की संभावना
जानकारी के मुताबिक, सामान्य तौर पर हरियाणा में स्कूलों की ग्रीष्मकालीन छुट्टियां जून के पहले सप्ताह से शुरू होती हैं, लेकिन इस बार तापमान में असामान्य वृद्धि के कारण सरकार छुट्टियां पहले घोषित कर सकती है। संभावना है कि सरकारी और निजी स्कूलों के लिए एक समान आदेश जारी किया जाए। Haryana News
फैसले भी संभव
मिली जानकारी के अनुसार, बैठक में केवल छुट्टियों पर ही नहीं, बल्कि ऊर्जा और ईंधन बचत से जुड़े उपायों पर भी चर्चा होगी। यदि स्कूलों को समय से पहले बंद किया जाता है तो स्कूल बसों, परिवहन और बिजली की खपत में कमी आएगी। सरकार इसे प्रशासनिक दक्षता और संसाधनों के बेहतर उपयोग से भी जोड़कर देख रही है।
अधिकारियों की मौजूदगी
जानकारी के मुताबिक, बैठक में शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, मौसम विभाग से प्राप्त इनपुट और जिला स्तर की रिपोर्टों के आधार पर प्रस्तुति देंगे। इसके बाद CM अंतिम निर्णय लेंगे। राज्यभर के लाखों विद्यार्थी, अभिभावक और शिक्षक इस बैठक के फैसले का इंतजार कर रहे हैं। यदि छुट्टियों की घोषणा होती है तो इसका लाभ लगभग सभी सरकारी और निजी स्कूलों के छात्रों को मिलेगा। Haryana News
आधिकारिक आदेश
बैठक के बाद शिक्षा विभाग द्वारा आधिकारिक आदेश जारी किए जाने की संभावना है। आदेश जारी होते ही स्कूलों को निर्देश भेज दिए जाएंगे और नई समय-सारिणी या छुट्टियों की तिथियां लागू हो जाएंगी।
मिली जानकारी के अनुसार,अब तो पूरे प्रदेश की नजर CM और शिक्षा मंत्री की इस महत्वपूर्ण बैठक पर टिकी हुई है, जिससे छात्रों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
