हरियाणा में सफाई कर्मचारियों को जॉब सिक्योरिटी देने की तैयारी में सरकार, हर महीने मिलेगा इतना वेतन ?

 | 
हरियाणा में सफाई कर्मचारियों को जॉब सिक्योरिटी देने की तैयारी में सरकार, हर महीने मिलेगा इतना वेतन ?

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बीच राज्य सरकार ने कर्मचारियों के वेतन और जाब सिक्योरिटी को लेकर अपना आधिकारिक पक्ष सामने रखा है। सरकार के मुताबिक वर्तमान में सफाई कर्मचारियों को कुल 20,590 रुपये मासिक दिए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार सरकार ने कहा है कि वह पालिका रोल पर कार्यरत कर्मचारियों को जाब सिक्योरिटी देने के लिए तैयार है। जाब सिक्योरिटी के बाद कर्मचारियों का कुल मासिक भुगतान बढ़कर 22,590 रुपये हो जाएगा। इसमें 21,000 रुपये मासिक वेतन और 1,590 रुपये भत्ते शामिल होंगे। सरकार के अनुसार जाब सिक्योरिटी के नियमों के तहत कर्मचारियों को हर साल वेतन में होने वाली वार्षिक वृद्धि का लाभ भी मिलेगा। 

सरकार के इस बयान के बीच सफाई कर्मचारियों की मांगों को लेकर आंदोलन तेज होने के संकेत हैं। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा एवं अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन के नेताओं ने सरकार की ओर से सफाईकर्मियों की मांगें मानने संबंधी दावा खारिज किया है। संगठनों ने कहा, सरकार के प्रेस नोट में जिन मांगों को 'सैद्धांतिक रूप से स्वीकृत' बताया है, उनमें से कई का लाभ पहले मिल रहा है या वे सरकार व कर्मचारी संगठनों में पुराने समझौते का हिस्सा हैं। कर्मियों ने सरकार की पेशकश ठुकरा लिखित में मांगें पूरी करने की बात कही है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News