हरियाणा में 2621 एकड़ में बसाए जाएंगे नए सेक्टर, 31 अक्टूबर तक सरकार खरीदेगी जमीन

 | 
हरियाणा में 2621 एकड़ में बसाए जाएंगे नए सेक्टर, 31 अक्टूबर तक सरकार खरीदेगी जमीन 

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा वासियों के लिए बड़ी खशखबरी आई है। हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल शहर में सरकार नए सेक्टर बसाने की तैयारी कर रही है। यह शहर विस्तार करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार इसके लिए HSVP ने ई-भूमि (e-Bhoomi) पोर्टल के माध्यम से स्वैच्छिक भूमि खरीद योजना के तहत नारनौल और आसपास के गांवों में 2621.80 एकड़ भूमि खरीदने का विज्ञापन जारी किया है।

जानकारी के मुताबिक इच्छुक भूमि मालिक 31 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर अपनी जमीन बेचने का प्रस्ताव सरकार को दे सकेंगे। वर्तमान में नारनौल शहर में केवल एक सेक्टर विकसित है। बढ़ती आबादी, आवासीय जरूरतों और भविष्य की शहरी योजनाओं को देखते हुए सरकार शहर के आसपास नए सेक्टर विकसित करने की तैयारी कर रही है। Haryana News

स्वैच्छिक खरीद प्रक्रिया

मिली जानकारी के अनुसार इसी उद्देश्य से बड़े पैमाने पर भूमि अधिग्रहण के बजाय स्वैच्छिक खरीद प्रक्रिया अपनाई गई है, ताकि जमीन मालिक अपनी इच्छा से सरकार को भूमि बेच सकें।

जानकारी के मुताबिक सरकार का कहना है कि पूरी प्रक्रिया ई-भूमि पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन और पारदर्शी तरीके से संचालित होगी। भूमि मालिक पोर्टल पर आवेदन करने के बाद अपनी जमीन का प्रस्ताव दे सकेंगे। Haryana News

नहीं होगी परेशानी

मिली जानकारी के अनुसार इसके बाद दस्तावेजों का सत्यापन, भूमि का मूल्यांकन और अन्य आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी। सरकार का दावा है कि इस व्यवस्था से भूमि खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी और किसानों तथा भूमि मालिकों को किसी प्रकार की अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। Haryana News

शहर का होगा विस्तार

जानकारी के मुताबिक नए सेक्टर विकसित होने से शहर में आवासीय और व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। साथ ही भविष्य में सड़क, सीवरेज, पेयजल, पार्क, संस्थागत क्षेत्र और अन्य शहरी सुविधाओं का भी विस्तार किया जाएगा। इससे नारनौल के नियोजित विकास को गति मिलेगी और शहर का दायरा बढ़ेगा। Haryana News

जमीन खरीदेगी सरकार

मिली जानकारी के अनुसार सरकार द्वारा जारी विज्ञापन के अनुसार नए सेक्टर विकसित करने के लिए नारनौल, बुचकपुर, किरारोद अफगान, नूनी अव्वल, नसीबपुर, नांग तिहाड़ी, मीरपुर-2, रसूलपुर और पटीकरा गांवों की भूमि खरीदी जाएगी। इन क्षेत्रों के भूमि मालिक निर्धारित तिथि तक ई-भूमि पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। Haryana News

जानकारी के मुताबिक HSVP ने पात्र भूमि मालिकों से समय सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की है। योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी ई-भूमि पोर्टल और HSVP के हेल्पलाइन नंबरों पर उपलब्ध कराई गई है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News