हरियाणा सरकार नए सेक्टर बनाने के लिए 13 शहरों में खरीदेगी जमीन ! किसानों को मिलेगा मुंह मांगा पैसा
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा वासियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा सरकार ने रिहायशी, वाणिज्यिक और संस्थागत विकास के लिए दूसरे चरण में 13 शहरों में करीब 33 हजार एकड़ जमीन खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
पहले चरण में 71 शहरों में करीब 1.67 लाख एकड़ जमीन खरीदने के लिए किसानों से आवेदन मांगे जा चुके हैं। अब नए सेक्टर और विकास परियोजनाओं के लिए इच्छुक किसानों और भूमि मालिकों से 31 अगस्त तक ई-भूमि पोर्टल पर आवेदन मांगे गए हैं।
सरकार ई-भूमि पोर्टल (ebhoomi.jamabandi.nic.in) के माध्यम से किसानों की सहमति से जमीन खरीदेगी।
इस चरण में हिसार, सोनीपत, कैथल, महम, फर्रुखनगर, रायपुररानी, नूंह , बरवाला, टोहाना, डबवाली, बेरी, ममलौडा और आरोग्य धाम बाढ़सा सहित विभिन्न क्षेत्रों में जमीन खरीदी जाएगी।
हिसार में 789.91 एकड़,
सोनीपत में 18102.11 एकड़,
महम में 1246.52 एकड़
कैथल में 3961.01 एकड़,
बरवाला में 672.06 एकड़,
रायपुररानी में 437.10 एकड़,
नूंह में 1197.61 एकड़,
डबवाली में 380.00 एकड़,
टोहाना में 1968.90 एकड़,
आरोग्य धाम बाढ़सा में 2046.82 एकड़
फर्रुखनगर में मुबारिकपुर, फर्रुखनगर और सुल्तानपुर में 1203.52 एकड़, जमीन खरीदने का लक्ष्य रखा गया है।
सरकार से मोलभाव कर सकेगा किसान
भूमि विवादों को कम करने के लिए सरकार ने नीति में बदलाव किया है। अब जमीन का अधिग्रहण नहीं किया जाएगा, बल्कि किसानों की सहमति और उनकी ओर से प्रस्तावित कीमत के आधार पर जमीन खरीदी जाएगी। यदि सरकार और भू-स्वामी दोनों प्रस्तावित दर पर सहमत होते हैं तो खरीद की जाएगी। जरूरत पड़ने पर जमीन के मूल्य को लेकर मोलभाव (Negotiation) भी किया जा सकेगा।
किसानों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त निर्धारित की गई है और ई-भूमि पोर्टल लगभग दो महीने तक खुला रहेगा।
