हरियाणा में स्कूलों की सफाई के लिए विभाग देगा पैसा ! हर महीने मिलेंगे 8 हजार रुपये
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। सरकारी स्कूलों में सफाई व्यवस्था के लिए शिक्षा विभाग अब हर महीने 8 हजार रुपए देगा। पहले यह राशि वर्ष में एक बार मिलती थी। यह राशि केवल वर्ष में 10 महीने ही जारी होगी। अवकाश वाले दो महीनों में इसका प्रावधान नहीं रहेगा।
शिक्षा विभाग द्वारा 29 अप्रैल को जारी किए गए आदेश के तहत सत्र 2026-27 के लिए लागू की गई है। हालांकि, पात्र स्कूल, स्कूल प्रबंधन समिति के माध्यम से ही निर्धारित राशि का उपयोग सफाई और रखरखाव के कार्यों पर कर सकेंगे।
यह प्रावधान विशेष रूप से उन स्कूलों के लिए है, जहां पार्ट टाइम सफाई कर्मचारी उपलब्ध नहीं हैं। वहीं, शिक्षा निदेशालय ने फरीदाबाद, गुरुग्राम और झज्जर में बजट जारी होने के बाद भी पात्र स्कूलों को राशि का आवंटन नहीं किए जाने पर संबंधित अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
