हरियाणा में युवाओं को मिलेंगे हर महीने 3500 रुपये, ऐसे करें आवेदन

 | 
हरियाणा में युवाओं को मिलेंगे हर महीने 3500 रुपये, ऐसे करें आवेदन 

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा के बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा सरकार बेरोजगार युवाओं को बड़ी मदद बेरोजगारी भत्ता शुरू कर दिया है। प्रदेश सरकार अब बेरोजगार युवाओं के खाते में पैसे डालना शुरू कर चुकी है, इसलिए जिन युवकों ने अभी तक फार्म नहीं भरा है वे अपना आवेदन जल्दी से भर ले। अगर आप 12वीं पास, ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएट हैं और अभी तक आपको रोजगार नहीं मिला है, तो आप ₹1200 से ₹3500 प्रति माह तक बेरोज़गारी भत्ता प्राप्त कर सकते हैं।

जाने इसका पूरा प्रोसेस...

सबसे पहले आपका एम्प्लॉयमेंट रजिस्ट्रेशन किया जाता है।

इसके बाद आपको अपने नज़दीकी एम्प्लॉयमेंट ऑफिस में जाकर आवश्यक दस्तावेज़ जमा करने होते हैं।

फिर आपके दस्तावेज़ों के आधार पर बेरोज़गारी भत्ता का फॉर्म भरा जाता है।

सभी प्रक्रियाएँ पूरी होने और फॉर्म स्वीकृत होने के बाद लगभग 2–3 महीने में भुगतान शुरू होता है।

इसके बाद पात्रता के अनुसार लगातार 3 वर्षों तक हर महीने बेरोज़गारी भत्ता मिलता है।

भत्ता राशि

12वीं पास – ₹1200 प्रति माह

ग्रेजुएट – ₹2000 प्रति माह

पोस्ट ग्रेजुएट – ₹3500 प्रति माह

महत्वपूर्ण बातें

बेरोज़गारी भत्ता फॉर्म में जाति प्रमाण पत्र और आय प्रमाण पत्र न्यू लगेंगे।

प्रक्रिया के दौरान दो अलग-अलग फॉर्म भरे जाते हैं।

एम्प्लॉयमेंट ऑफिस में दस्तावेज़ स्वयं जाकर जमा करने होंगे।

अपना मोबाइल नंबर और Gmail ID ही दें, क्योंकि आगे की प्रक्रिया और अपडेट उसी पर मिलते रहेंगे।

जो विद्यार्थी रेगुलर पढ़ाई कर रहे हैं, वे यह फॉर्म न भरवाएँ।

एम्प्लॉयमेंट फॉर्म के लिए आवश्यक दस्तावेज़

आधार कार्ड
फोटो
हस्ताक्षर
मोबाइल नंबर
Gmail ID
10वीं व 12वीं की मार्कशीट
जाति प्रमाण पत्र
हरियाणा डोमिसाइल

बेरोज़गारी भत्ता फॉर्म के लिए आवश्यक दस्तावेज़

ऊपर दिए गए सभी दस्तावेज़
पैन कार्ड
बिजली का बिल
परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड

फैमिली आईडी और आधार कार्ड पूरी तरह अपडेट होने चाहिए, क्योंकि प्रक्रिया के दौरान OTP आएंगे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News