हरियाणा में फ्री बिजली के साथ मिलेंगे 50 हजार रुपये ! ऐसे मिलेगा लाभ

 | 
हरियाणा में फ्री बिजली के साथ मिलेंगे 50 हजार रुपये ! ऐसे मिलेगा लाभ 

Udaipur Times, Haryana News, BPL families in Haryana : दक्षिण एवं उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन और यूएचबीवीएन) की ओर से हरियाणा में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह के निर्देश पर प्रदेशभर में लोगों को रूफटॉप सोलर (छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए) योजना का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। 

दो परिवारों ने घरों पर लगाए 2-2 किलोवाट के सोलर प्लांट

इसी कड़ी में पलवल जिले के गांव मच्छीपुरा हसनपुर निवासी प्रवीन कुमार और श्रीचंद ने अपने-अपने घरों पर दो-दो किलोवाट क्षमता के रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित कर स्वच्छ और हरित ऊर्जा अपनाने की दिशा में मिसाल पेश की है।

सरकार ने दी 50,000-50,000 रुपये की सब्सिडी

दोनों बीपीएल उपभोक्ताओं को सोलर संयंत्र लगाने पर राज्य सरकार की तरफ से 50-50 हजार रुपये की सब्सिडी दी गई है। इससे सोलर प्लांट लगाने की लागत में काफी कमी आई है। रूफटॉप सोलर संयंत्र लगने के बाद अब ये परिवार अपनी घरेलू बिजली की जरूरतों का बड़ा हिस्सा खुद पूरा कर सकेंगे। साथ ही साथ उनके महीने के बिजली बिल में भी अच्छी-खासी बचत होगी।

पर्यावरण संरक्षण में भी मददगार है योजना

पलवल सर्कल के अधीक्षण अभियंता रंजन राव ने जानकारी देते हुए कहा कि रूफटॉप सोलर योजना उपभोक्ताओं को आर्थिक लाभ देने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने में भी अहम भूमिका निभा रही है। उन्होंने अन्य उपभोक्ताओं से भी इस योजना का लाभ उठाने और स्वच्छ एवं नवीकरणीय ऊर्जा को अपनाने की अपील की।

ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेगी ऊर्जा आत्मनिर्भरता

अधिकारियों का कहना है कि ग्रामीण इलाकों में इस तरह की पहल दूसरे लोगों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी और ऊर्जा आत्मनिर्भरता के लक्ष्य को हासिल करने में महत्वपूर्ण योगदान देगी। सरकार का उद्देश्य अधिक से अधिक घरों में रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाकर बिजली की बचत और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देना है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News