हरियाणा में किसानों को मिलेंगे प्रति एकड़ 8 हजार रुपए, सरकार ने शुरू की ये नई योजना
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा में किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा प्रदेश के गिरते भूमि जल स्तर को सुधारने और जल बचाने को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने ‘मेरा पानी- मेरी विरासत’ योजना चलाई है। इस योजना के तहत किसानों को प्रदेश में 8 हजार रुपये मिलने वाले है।
मिली जानकारी के अनुसार, इस योजना के तहत किसानों को धान की खेती छोड़कर कम पानी वाली खेती करते हैं या खेत को खाली छोड़ते हैं इस योजना का लाभ लेने के लिए केवल उन्हे ही सरकार प्रति एकड़ 8 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि देने वाली है। Haryana News
Farmer Kisan
योजना की विशेषताएं
हरियाणा के सभी जिलों में मेरा पानी मेरी विरासत योजना को लागू कर दिया गया है। इसके लिए 20 मई से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, धान की फसल को छोड़कर पानी की कम लागत वाली वैकल्पिक फसलों को जब किसान लगाएगा तो उसे ये राशि दी जाएगी। मक्का, कपास, खरीफ दलहन (अरहर, मूंग, मोठ, उड़द, ग्वार, सोयाबीन), खरीफ तिलहन (तिल, अरंडी, मूंगफली), चारा फसलें, खरीफ प्याज, बागवानी/ सब्जियां, कृषि वानिकी (पॉपलर और सफेदा) आदि तरह से खेती करने वाले किसानों को सरकार लगाने 8,000 रुपये प्रति एकड़ की ये राशि देने वाली है। Haryana News
इसके अलावा सरकार दलहन, तिलहन और कपास की खेती करने वाले किसानों को प्रति एकड़ 2000 रुपये बोनस कर रूप में देगी। Haryana News
हरियाणा सरकार खेत में हरी खाद के रुप में ढैंचा उगाने वाले किसानों को 1 हजार रुपए प्रति एकड़ देने वाली है है।
DSR मशीन से धान की सीधी बिजाई करने वाले किसानों को भी सरकार पैसे देने वाली है। Haryana News
आवेदन प्रक्रिया
इस योजना का लाभ लेने के लिए किसान का मेरी फसल- मेरा ब्योरा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन होनया बहुत जरूरी है।
इस योजना का लाभ लेने के लिए होमपेज पर ‘किसान पंजीकरण’ वाला भाग चुनें और फसल का चयन करें। Haryana News
इस योजना का लाभ लेने के लिए अपना हर जानकारी और खेत से जुड़ी पूरी जानकारी भरें दे।
इस योजना का लाभ लेने के लिए धान की जगह बोई जाने वाली फसल का विवरण दर्ज करें और सब्मिट करें। Haryana News
कृषि विभाग द्वारा फार्म भरने के बाद सरकार द्वारा दी जाने वाली पूरी राशि आपके बैंक खाते में भेज देगा।
