हरियाणा के 25 हजार बिजली कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार देगी अब जोखिम भत्ता

 | 
हरियाणा के 25 हजार बिजली कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार देगी अब जोखिम भत्ता

Udaipur Times, Haryana News, चंडीगढ़ : हरियाणा के 25 हजार बिजली कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा के बिजली निगमों में फील्ड ड्यूटी करने वाले करीब 25 हजार तकनीकी कर्मचारियों के लिए जोखिम भत्ता (रिस्क अलाउंस) की नई नीति बनाई जाएगी। इसके लिए पांच सदस्यीय समिति गठित की गई है, जिसे 15 दिन में अपनी रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।

समिति में मुख्य अभियंता (परिचालन), अधीक्षण अभियंता (मानव संसाधन), अधीक्षण अभियंता (परिचालन), कार्यकारी अभियंता (परिचालन) और वरिष्ठ लेखा अधिकारी (वित्त एवं बजट) को शामिल किया गया है। समिति पड़ोसी राज्यों में लागू जोखिम भत्ता व्यवस्था का अध्ययन करेगी। इसके आधार पर यह तय किया जाएगा कि हरियाणा में किन कर्मचारियों को जोखिम भत्ता मिले, उसकी पात्रता क्या हो और भुगतान का तरीका कैसा हो।

उसी आधार पर समिति सरकार को अपनी सिफारिशें देगी। हरियाणा के बिजली निगमों में बड़ी संख्या में कर्मचारी रोजाना हाई वोल्टेज लाइनों, ट्रांसफार्मरों, बिजली आपूर्ति बहाल करने और फॉल्ट ठीक करने जैसे जोखिम वाले कार्य करते हैं। कई बार खराब मौसम और विषम परिस्थितियों में भी उन्हें मौके पर जाकर काम करना पड़ता है। ऐसे कर्मचारियों के लिए लंबे समय से जोखिम भत्ता देने की मांग उठती रही है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News