हरियाणा में किसानों की बल्ले-बल्ले, बिजली वाला ट्रैक्टर खरीदने पर सरकार दे रही 5 लाख रुपये की छूट
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा में किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा के किसानों को अब E-Tractor खरीदने पर सरकार काफी बड़ी छूट दे रही है।
प्रदेश सरकार डीजल संकट को दूर करने के लिए प्रदेश के किसानों के लिए को ये बड़ा ऑफर दे रही है। हरियाणा की सैनी सरकार अब किसानों को इलेक्ट्रिक टैक्टर (E-Tractor) खरीदने पर 5 लाख रुपये तक की सब्सिडी देने वाली है जिससे किसान डीजल ट्रैक्टर छोड़ कर बिजली से चलने वाला ट्रैक्टर खरीदे और डीजल की बचत कर सकें। Haryana News
हरियाणा सरकार के द्वारा उठाए गए इस कदम का उद्देश्य खेती की लागत कम करना, प्रदूषण घटाना और किसानों को आधुनिक तकनीक से जोड़ना है।
हरियाणा सरकार में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री ने इस नई योजना को आगे बढ़ाने के लिए इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर बनाने वाली कई कंपनियों के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान 45 हॉर्सपावर वाले एक इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर का लाइव डेमो भी प्रस्तुत किया गया। Haryana News
डेमो में ट्रैक्टर ने खेत में रोटावेटर लगाकर जुताई की। किसानों को लगता था कि इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर भारी कृषि उपकरणों जैसे हल, रोटावेटर और ट्रॉली का भार नहीं उठा पाएंगे, लेकिन प्रदर्शन के दौरान ट्रैक्टर ने सब कार्य सही तरीके से किया। Haryana News
किसानों को जानकारी के अनुसार बता दे की 45 हार्सपावर वाला ई-ट्रैक्टर करीब 15 लाख रुपये का है। सरकार टैक्टर बनाने वाली कंपनियों से बात कर रही है कि इसके 2 लाख रुपये और कम कर दिए जाए। Haryana News यदि सरकार द्वारा 2 लाख रुपए कम करवा दिए जाते हैं तो किसानों को यह ट्रैक्टर 13 लाख रुपये का मिलने वाला है, जिसके बाद हरियाणा सरकार की पांच लाख रुपये की सब्सिडी के बाद किसान को 8 लाख रुपये ही इस ट्रैक्टर के देने होंगे।
