Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा में धान की सीधी बिजाई (DSR) अपनाने वाले किसानों को पहले साल 4500 रुपए और लगातार पांच साल अपनाने पर पांचवें साल 6000 रुपए प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशि मिलेगी। दूसरे साल 200, तीसरे 300 और चौथे साल 400 रुपए की बढ़ोतरी होगी। DSR मशीन खरीदने पर 50% या अधिकतम 40 हजार रुपए सब्सिडी मिलेगी।
इच्छुक किसानों को अनिवार्य रूप से DSR मशीन के माध्यम से ही सीधी धान की बिजाई करनी होगी। इसके लिए 'मेरी फसल-मेरा ब्योरा' पोर्टल पर पंजीकरण जरूरी है। किसानों को बीच में योजना छोड़कर दोबारा उसी किला नंबर पर अपनाने पर नया नामांकन माना जाएगा और 4500 रुपए से शुरुआत होगी। Haryana News
राज्य सरकार ने भूजल स्तर में भारी गिरावट और जमीन की घटती उर्वरता को थामने के लिए यह निर्णय लिया है। सरकार की ओर से हाल ही में इसकी अधिसूचना जारी की गई है।
कृषि विभाग ने तैयार किया प्रस्ताव
5 साल धान छोड़ने पर 2 हजार और सीधी बिजाई पर ₹1500 बढ़ेगी प्रोत्साहन राशि Haryana News
अधिकारी करेंगे भौतिक सत्यापन
कृषि अधिकारी खेतों में भौतिक सत्यापन करेंगे। 5 एकड़ से अधिक क्षेत्र वाले खेतों का सत्यापन DDA या उनके प्रतिनिधि क्रॉस चेक करेंगे।