हरियाणा सरकार का दिव्यांगजनों को बड़ा तोहफा, बिना किराया मिलेगा रोडवेज बस में सफर

 | 

Udaipur Times, Haryana News, Haryana Roadways, Free Pass: हरियाणा में दिव्यांगजनों के लिए बड़ी खशखबरी आई है। प्रदेश सरकार ने दिव्यांगजनों के हित में बड़ा लिया है जिसके तहत अब 40 प्रतिशत से 99 प्रतिशत तक दिव्यांगता वाले व्यक्तियों को हरियाणा रोडवेज की साधारण बसों में मुफ्त यात्रा मिलने वाली है। 

इस संबंध में वित्त विभाग से परामर्श के उपरांत राज्य परिवहन विभाग द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है।

हरियाणा राज्य परिवहन प्रदेश में लगभग 40 श्रेणियों के यात्रियों को मुफ्त एवं रियायती यात्रा सुविधाएं प्रदान कर रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश के दिव्यांगजनों की लंबे समय से मांग थी कि 100 प्रतिशत से कम दिव्यांगता वाले व्यक्तियों को फ्री यात्रा करने की यह सुविधा दी जाए। इस मांग को ध्यान में रखते हुए हरियाणा सरकार ने यह बड़ा फैसला लेकर दिव्यांगजनों को नई सौगात दी है।

हरियाणा सरकार का दिव्यांगजनों को बड़ा तोहफा

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News