हरियाणा में देसी गाय एंव मुर्रा भैंस पालने पर सरकार देगी पैसा ! जाने कैसे मिलेगा लाभ

 | 
हरियाणा में देसी गाय एंव मुर्रा भैंस पालने पर सरकार देगी पैसा ! जाने कैसे मिलेगा लाभ

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा सरकार ने गौवंश के संरक्षण, संवर्धन और उच्च दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए स्वदेशी गौवंश संरक्षण एवं विकास (गोसंवर्धन) तथा एकीकृत मुर्रा विकास योजना को लागू किया है। जानकारी के अनुसार इस योजना के तहत राज्य के पात्र पशुपालकों को उनकी उच्च दुग्ध उत्पादन वाली देसी गायों और मुर्रा भैंसों पर प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। 

मिली जानकारी के अनुसार योजना का मुख्य उद्देश्य स्वदेशी नस्लों की संख्या बढ़ाना, पशुपालकों की आय में वृद्धि करना तथा डेयरी क्षेत्र को और अधिक सशक्त बनाना है। Haryana News

ऐसे मिलेगा योजना का लाभ

इस योजना के अनुसार केवल हरियाणा राज्य के निवासी पशुपालक ही इसका लाभ प्राप्त कर सकेंगे। आवेदक की आयु 18 वर्ष या इससे अधिक होना अनिवार्य है। यह योजना व्यक्तिगत लाभार्थियों के लिए है, इसलिए किसी समूह, संस्था, फर्म या संगठन को इसके अंतर्गत आवेदन करने की अनुमति नहीं होगी। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार प्रत्येक पात्र आवेदक अधिकतम चार दुधारू पशुओं पर ही प्रोत्साहन राशि प्राप्त कर सकेगा। योजना के अंतर्गत केवल हरियाना, साहीवाल और बेलाही नस्ल की देसी गायों तथा मुर्राह नस्ल की भैंसों को शामिल किया गया है। Haryana News

जानकारी के मुताबिक चयनित पशुओं के दूध उत्पादन का रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा और निर्धारित मानकों को पूरा करने वाले पशुपालकों को पैसे दिए जाएगी। साहीवाल और हरयाना नस्ल की गायों पर अधिकतम 25 हजार रुपये तक, बेलाही गाय पर 15 हजार रुपये तक तथा मुर्राह भैंस पर 40 हजार रुपये तक की प्रोत्साहन राशि देने का प्रावधान किया गया है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News