हरियाणा में 4 हजार कॉन्स्टेबल के पदों पर होगी भर्ती, अग्निवीरों को भी मिलेगा बड़ा फायदा

 | 
हरियाणा में 4 हजार कॉन्स्टेबल के पदों पर होगी भर्ती, अग्निवीरों को भी मिलेगा बड़ा फायदा 

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा पुलिस कर्मचारियों की 5500 पदों भर्ती में हिस्सा नहीं ले पाए जवानों के लिए राहत भरी खबर आई है। जानकारी के अनुसार ये युवा नवंबर में आने वाली 4 हजार पुलिस सिपाही की भर्ती में हिस्सा ले सकेंगे। जानकारी के अनुसार प्रदेश सरकार ने इस प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है। यह जानकारी DGP अजय सिंघल ने दी।

जानकारी के मुताबिक DGP ने कहा कि पुलिस में भर्तियां लगातार जारी हैं। पिछले साल 5500 पदों में 1600 महिलाएं शामिल थीं। अब HSSC के माध्यम से 5500 पदों पर भर्ती चल रही है। इसके बाद नवंबर में करीब 4 हजार और कर्मचारियों की भर्ती करेंगे। इसमें 20 प्रतिशत आरक्षण अग्निवीरों के लिए रखा गया है। Haryana News

इस दौरान DGP सिंघल ने कहा कि गैंगस्टरों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने "अभेद" ऐप लांच किया है। इसके माध्यम से संदिग्ध और अनचाही काल की पहचान कर लोगों को सतर्क किया जा रहा है। Haryana News

जानकारी के अनुसार साथ ही साइबर अपराधों पर तेजी से कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए ई-जीरो एफआईआर प्रणाली भी शुरू की गई है। शिकायत मिलते ही तत्काल कार्रवाई शुरू हो सकेगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News