हरियाणा में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 3 SMO और 1 MO को किया सस्पेंड
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा में स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा सरकार ने राज्य में गिरते लिंग अनुपात और PC-PNDT कानून के प्रभावी क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।
जानकारी के मुताबिक, स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव (ACS) सुमिता मिश्रा ने 3 वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों (SMO) और 1 चिकित्सा अधिकारी (MO) को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड करने के आदेश जारी किए हैं। सस्पेंड किए गए अधिकारियों में डा. टीना आनंद, डा. विजय परमार, डा. सतपाल, डा. प्रभा का नाम शामिल है। Haryana News
वजह
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, इन अधिकारियों ने लिंग अनुपात सुधार के लिए चलाए जा रहे अभियानों की प्रभावी निगरानी नहीं की। इन अधिकारियों ने कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए बनाए गए तंत्र को सख्ती से लागू नहीं किया। इसके अलावा, संबंधित जिलों में PC-PNDT एक्ट के तहत आवश्यक कार्रवाई और फॉलोअप में गंभीर लापरवाही बरती। अधिकारियों और फील्ड टीमों के बीच समन्वय सुनिश्चित नहीं किया। Haryana News
सरकार का सख्त संदेश
मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा सरकार लंबे समय से बेटी बचाओ अभियान और लिंग अनुपात सुधार को प्राथमिकता देती रही है। राज्य सरकार का मानना है कि यदि जिम्मेदार अधिकारी अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन नहीं करेंगे, तो कन्या भ्रूण हत्या पर प्रभावी रोक लगाना संभव नहीं होगा। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, इस कार्रवाई के जरिए सरकार ने स्पष्ट संदेश दिया है कि लिंग अनुपात सुधार में लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिम्मेदार अधिकारियों की व्यक्तिगत जवाबदेही तय की जाएगी। दोषी पाए जाने पर कड़ी विभागीय कार्रवाई जारी रहेगी।
